फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Journey of carelessness: No fear of third wave, 31 corona infected so far including three year old child in Meerut

लापरवाही का सफर: तीसरी लहर का नहीं जरा भी डर, मेरठ में तीन साल के बच्चे समेत अब तक 31 हुए कोरोना संक्रमित

Thu, 30 Dec 2021 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Dec 2021 11:28 AM IST
सार

मेरठ जिले में तीन साल के बच्चे समेत कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें छह पुरुष और छह महिलाएं हैं। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। अब सक्रिय केस 31 हो गए हैं।

विज्ञापन
Journey of carelessness: No fear of third wave, 31 corona infected so far including three year old child in Meerut
बस में बिना मास्क सफर करते लोग व बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कोरोना के मरीज फिर से बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्री लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने भैसाली बस अड्डे का रुख किया तो यही हालात सामने आए।

विज्ञापन


दोपहर 2:00 बजे : बस अड्डे पर यात्रियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है। यात्री धड़ल्ले से बिना मास्क बस अड्डे पर खड़े थे।
दोपहर 2:30 बजे : मेरठ से बागपत और शामली आदि जाने वाली बसें यात्रियों से ठसाठस भरी थीं। करीब 70 फीसदी यात्री बिना मास्क के बैठे थे। 

सतर्कता बढ़ाई गई है। बस स्टाफ को मास्क का प्रयोग करने और बिना मास्क वाले यात्रियों को न बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी स्टाफ इसका पालन नहीं करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।  - राजेश कुमार, एआरएम भैसाली डिपो
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खाकी पर पांच बड़े हमले: हाईवे पर फिर वारदात, बदमाशों ने सिपाही से लूटी राइफल, खूब वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन साल के बच्चे समेत 12 और कोरोना संक्रमित
जिले में तीन साल के बच्चे समेत कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें छह पुरुष और छह महिलाएं हैं। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। अब सक्रिय केस 31 हो गए हैं। इनमें 28 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि दो मरीज संतोष अस्पताल और एक मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती है। 

विदेश से आए 52 लोगों समेत बुधवार को 4706 सैंपलों की जांच की गई। नए मरीज जयभीमनगर, कसेरुबक्सर, पल्हेड़ा, पुलिस लाइंस, रजबन, कैंट और संजयनगर के रहने वाले हैं। इनके संपर्क वालों की जांच कराई जा रही है। पिछले चार दिन में ही कोरोना के 28 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने वर्चुअल बैठक की, जिसमें मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त रखने, और कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। 

दवाई-किट पहुंचाने के निर्देश 
डीएम के. बालाजी ने बताया कि 28 दिसंबर से 29 दिसंबर की शाम तक 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि इनसे रोजाना फीडबैक प्राप्त करें। सभी को दवा के साथ किट भी पहुंचाएं।

विदेश से 70 लोग और आए
विदेश से 70 लोग और आए हैं। 21 नवंबर से अब तक 2354 लोग आ चुके हैं, जिनमें से 1358 की जांच हो चुकी है, 9 लोग बिना जांच वापस चले गए, 192 के नंबर रिपीट निकले हैं।  
3.20 लाख किशोरों को लगेगा टीका बुधवार को 18498 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के 3.20 लाख किशोरों को टीका लगेगा। 

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी दूसरे दिन भी टाले 20 ऑपरेशन 
दिल्ली में जूनियर डॉक्टरों को हिरासत में लिए जाने से नाराज एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इससे मरीजों को बहुत परेशानी हुई। 20 लोगों के ऑपरेशन होने थे, लेकिन हड़ताल की जानकारी होने पर 18 आए नहीं। दो महिला ऑपरेशन कराए बिना लौट गईं।  

जूनियर और सीनियर रेजिडेंट ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार किया हुआ है। पहले दिन ही 40 ऑपरेशन नहीं हो सके थे। करीब 200 डॉक्टर इमरजेंसी के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके स्थान पर इंटर्न और नॉन पीजी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई हुई है। 

दूसरे अस्पताल ले जा रहे हैं 
मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार सांस के मरीज हैं। परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए आए थे, डॉक्टर हड़ताल पर हैं। किसी अन्य अस्पताल में ले जा रहे हैं। 
किला परीक्षितगढ़ निवासी नूरजहां की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है। इलाज के लिए आए थे, जो कि हड़ताल की वजह से नहीं मिला। परिजन वापस ले गए।

ओपीडी में आए 2346 मरीज
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि बुधवार को 2346 मरीज ओपीडी में देखे गए और 34 ऑपरेशन भी हुए। इनमें हड्डी रोग विभाग में 6, गायनिक में 13, नेत्र विभाग में 6 और  अन्य में 9 ऑपरेशन किए गए। उन्हीं मरीजों का ऑपरेशन नहीं हुआ, जो खुद से नहीं आए। आपातकालीन विभाग में 15 नए मरीज भर्ती हुए और अन्य वार्डों में 50 नए मरीज भर्ती किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed