Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sohrab Gate bus stand will soon be developed on the lines of airport, tree cutting has started

Meerut: हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित होगा सोहराब गेट बस अड्डा, पेड़ों का कटान शुरू, ये है पूरा प्लान

Thu, 19 Jun 2025 01:08 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Jun 2025 01:08 AM IST
सार

Development News: सोहराबगेट बस अड्डा 2026 तक अलग ही रूप में दिखाई देगा। इसका निर्माण होने के दौरान लोहियानगर से बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut: Sohrab Gate bus stand will soon be developed on the lines of airport, tree cutting has started
पेड़ों का कटान करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोहराब गेट डिपो रोडवेज बस अड्डे को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के लिए पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। बस अड्डा परिसर से 60 से अधिक पेड़ों को काटा जाएगा। इसके बाद बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू होगा। माना जा रहा है कि 2026 तक बस अड्डा भव्य रूप में दिखाई देगा। बस अड्डा निर्माण होने तक सोहराबगेट डिपो की सभी बसें लोहियानगर से संचालित होंगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने उप्र के 23 बस अड्डों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया हुआ है। इनमें मेरठ का सोहराब गेट डिपो बस अड्डा भी शामिल है। इस बस अड्डे को एयरपोर्ट की तरह विकसित करने के लिए 60 करोड़ से अधिक बजट खर्च होगा। शासन स्तर से पिछले दिनों कंपनी का चयन किया गया। कंपनी द्वारा तैयार की गई डीपीआर पर सड़क परिवहन निगम बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। बताया जा रहा है कि बोर्ड की स्वीकृति के बाद बस अड्डे का नक्शा मेरठ विकास प्राधिकरण से पास कराने की प्रक्रिया भी चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा निर्माण से पहले 60 से अधिक पेड़ों की चढ़ेगी भेंट
बस अड्डा परिसर में 60 से अधिक पुराने हरे पेड़ हैं। बस अड्डे की बिल्डिंग निर्माण से पहले हरे पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। अभी तक तीन पेड़ काटे जा चुके हैं। बस अड्डे से हरियाली गायब हो रही है। पेड़ों के कटान के कारण बस अड्डा परिसर में बसों को खड़े करने में दिक्कत आ रही है। हालांकि शीघ्र ही सोहराबगेट बस डिपो की गाडियों का संचालन लोहियानगर से संचालित किया जाएगा।
 
विज्ञापन

आईएसबीटी की तरह अंडर ग्राउंड होगा बस अड्डा
सोहराब गेट बस अड्डे के नए स्वरूप के अनुसार बस अड्डा अंडर ग्राउंड होगा। आईएसबीटी दिल्ली की तर्ज पर बिल्डिंग दिखाई देगी। यात्रियों को बैठाने के लिए बसों को सड़क पर खड़ा करना नहीं पड़ेगा। वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग होगी। यात्रियों के बैठने के लिए एसी विश्राम गृह होगा जिसमें फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। स्वच्छ व ठंडा पीने का पानी, जगह-जगह टीवी व सीसीटीवी कैमरे होंगे। बस अड्डे की ऊपरी बिल्डिंग में कॉम्पलैक्स होगा। जिसमें होटल समेत कई प्रकार के सामान की दुकानें होंगी। बस अड्डे से सिटी बसों को लिंक किया जाएगा। इतना ही नहीं आसपास के बाजारों का कारोबार भी बढ़ेगा।

सोहराब गेट से लखनऊ समेत कई राज्यों के लिए चलती हैं बसें
गढ़ रोड पर सोहराब गेट बस अड्डे से यहां से उप्र की राजधानी लखनऊ तक ही नहीं बल्कि राजस्थान समेत कई प्रदेशों के लिए बसों का संचालन होता है। खासकर अलीगढ, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, इलाहाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, खुर्जा, मथुरा, आगरा समेत कई बड़े शहरों के लिए रोडवेज बस संचालित होती हैं। अभी तक सोहराब गेट बस अड्डे पर यात्रियों के लिए उचित विश्राम गृह, पीने के पानी की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था नहीं है। नई योजना के तहत जहां बस अड्डे का स्वरूप बदल जाएगा, वहीं यात्रियाें को भी सुविधाएं मिलेंगी।
 

ये बोले अफसर...
- सोहराब गेट रोडवेज बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित करने के लिए शासन स्तर से ही कंपनी का चयन हुआ है। फिलहाल पेड़ों का कटान चल रहा है।
- सोमपाल सिंह, एआरएम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed