{"_id":"6a0db909f04ebce2bc00db7d","slug":"meerut-sohrab-bus-stand-will-be-built-like-an-airport-buses-will-operate-from-lohianagar-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: एयरपोर्ट जैसा बनेगा सोहराबगेट अड्डा, लोहियानगर से संचालित होंगी बसें, जानें कब से शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एयरपोर्ट जैसा बनेगा सोहराबगेट अड्डा, लोहियानगर से संचालित होंगी बसें, जानें कब से शुरू होगा काम
Wed, 20 May 2026 07:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 20 May 2026 07:07 PM IST
सार
बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने लोहियानगर योजना की जमीन पर रोडवेज बसें पहुंचनी शुरू हो गई हैं। यहां चाहरदिवारी और पानी की आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
सोहराबगेट डिपो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड रोड पर लोहियानगर से अस्थायी सोहराबगेट बस अड्डा जून से संचालित हो जाएगा। बस अड्डे की जमीन पर चाहरदिवारी और अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। परिवहन निगम ने यहां कुछ बसें भी खड़ी कर दी हैं। गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट बस अड्डे को अगले कुछ दिन में ही खाली कराना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सोहराबगेट डिपो बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर बनाने का निर्णय लिया था। यह बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण का ठेका एक साल पूर्व एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया था। सोहराबगेट बस से अड्डे लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, बुलंदशहर, हापुड़, राजस्थान आदि स्थानों के लिए 200 बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम और जिला प्रशासन ने अस्थायी सोहराबगेट बस अड्डे के संचालन के लिए लोहियानगर में एमडीए से भूमि किराए पर ली है। एक सप्ताह पहले ही जमीन पर कब्जा लिया गया। निगम ने अस्थायी बस अड्डे के संचालन से पहले विकास कार्य करने के लिए ठेका छोड़ा हुआ है। इस समय अस्थायी बस अड्डे की जमीन पर चहारदिवारी बनाने के साथ साथ जलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया है। 12 बसें भी खड़ी की गई हैं।
ये बोले एआरएम
लोहियानगर से सोहराबगेट डिपो की बसों का संचालन अगले माह जून से शुरू कर दिया जाएगा। बसों को मरम्मत के लिए मेरठ डिपो भेजा जा रहा है। शीघ्र ही सोहराबगेट डिपो बस अड्डा खाली कर दिया जाएगा।
- राजीव कुमार, एआरएम, सोहराबगेट डिपो
लोहियानगर से सोहराबगेट डिपो की बसों का संचालन अगले माह जून से शुरू कर दिया जाएगा। बसों को मरम्मत के लिए मेरठ डिपो भेजा जा रहा है। शीघ्र ही सोहराबगेट डिपो बस अड्डा खाली कर दिया जाएगा।
- राजीव कुमार, एआरएम, सोहराबगेट डिपो