{"_id":"62d90365de8732250641c4aa","slug":"meerut-sog-encounters-miscreants-in-lisadigate-at-midnight-one-miscreant-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: लिसाड़ीगेट में आधी रात को एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लिसाड़ीगेट में आधी रात को एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल
Thu, 21 Jul 2022 01:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:12 PM IST
सार
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बुधवार आधी रात एसओजी व लिसाड़ीगेट पुलिस की दो बदमाशों ने भुठभेड़ हो गई। एसओजी ने बाइक से भाग रहे दो बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, फायरिंग करने पर पुलिस ने गोली चलाई। इसमें एक बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश व एसओजी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में शौकीन गार्डन-बजौट रोड पर बुधवार आधी रात एसओजी व लिसाड़ीगेट पुलिस की दो बदमाशों ने भुठभेड़ हो गई। इसमें 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश नवाब निवासी पूर्वा इलाही बक्शा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी इमरान मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ कई थानों में वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन
बुधवार रात को एसओजी ने बाइक से भाग रहे दो बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। उनमें एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, तो गोली इनामी बदमाश पैर में लग गई और वह घायल हो गया। इस दौरान दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पकड़े गए घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: World Athletic Championship: मेरठ की बेटी अन्नु रानी ने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि एसओजी को सूचना मिली कि बाइक पर दो संदिग्ध बजट रोड से लिसाड़ीगेट की तरफ से आ रहे हैं। एसओजी टीम ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। जैसे ही पुलिस ने पीछा करते हुए फायरिंग की, तो दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: UP: आज सीएम योगी से मिलेंगे मंत्री दिनेश खटीक, इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, बताया-किस बात से हुए ज्यादा आहत
मौके से पुलिस को एक स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा और 4 कारतूस मिले हैं। आरोपी नवाब पर लिसाड़ीगेट, भावनपुर थाने में वाहन चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वह हापुड़ से भी वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहा है।