फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World Athletic Championship: Annu Rani made it to the final of the javelin throw event

World Athletic Championship: मेरठ की बेटी अन्नु रानी ने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह

Thu, 21 Jul 2022 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Jul 2022 11:28 AM IST
सार

विश्व चैंपियनशिप में गुरुवार को भाला फेंक स्पर्धा में अन्नु रानी ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। वह फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं थीं।

विज्ञापन
World Athletic Championship: Annu Rani made it to the final of the javelin throw event
अन्नू रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में चल रहे 18वें विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में गुरुवार को भाला फेंक स्पर्धा में मेरठ की बेटी को बड़ी सफलता मिली है। एथलीट अन्नु रानी ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने 59.60 मीटर थ्रो के साथ टॉप 12 में जगह पक्की करते हुए फाइनल का टिकट कटाया। क्वालीफाई राउंड में अन्नु ने 8वां स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप में दूसरी बार उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। वह फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं थीं।

शुक्रवार को होगा फाइनल
शुक्रवार 22 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा। अन्नु रानी के बड़े भाई उपेंद्र चौधरी ने बताया अन्नु का प्रदर्शन अच्छा रहा, फाइनल में भी वो अच्छा करेगी।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार से इस्तीफा: मंत्री दिनेश खटीक का विवादों से रहा पुराना, यहां पढ़िए अब तक के चर्चित किस्से
विज्ञापन


फाइलन से चूकी पारुल चौधरी
वहीं पारुल चौधरी 5 हजार मीटर दौड़ में क्वालीफाई राउंड में 17वें नम्बर पर रहीं। उन्होंने 15:54:03 मिनट के साथ 5 हजार मीटर दौड़ पूरी की। लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाई। पारुल ने 3 विश्व चैंपियनशिप में 3 हजार मीटर स्टीपल चेज व 5 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पहले विश्व चैंपियनशिप में वह फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। दौराला के इकलौता गांव निवासी पारुल के परिवार को पूरा भरोसा पहली विश्व चैंपियनशिप में प्रदर्शन अच्छा रहा, वह आगे और अच्छा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed