धुंध का असर बरकरार, एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के पार, अब कोहरे की पड़ेगी मार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में परिवर्तन और दीपावली के बाद से मेरठ और आसपास के जिलों में धूल का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बेगमपुल पर 320 था, जो सोमवार को बढ़कर 350 के पार पहुंच गया। वहीं मेरठ मंडल में एक्यूआई सबसे ज्यादा बागपत में 434 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी राहत के आसार कम ही दिख रहे हैं। धूल के साथ ही सुबह और रात को कोहरा भी परेशान करेगा।
दीपावली से पहले ही हवा की सेहत बिगड़नी शुरू हो गई थी। दीपावली पर पटाखों पर नियंत्रण करने की अपील भी खास काम नहीं आई। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने, औद्योगिक प्रदूषण के अलावा शहरों में अभी भी कूड़ा जलाने की शिकायतें मिल रही हैं।
बारिश से मिलेगी राहत
मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस सीजन में बारिश जहां धूल का असर कम करेगी तो सर्दी भी बढ़ाएगी। हालांकि तापमान में अभी उतारचढ़ाव का दौर चल रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 90 व न्यूनतम 51 प्रतिशत दर्ज की गई।
रविवार के मुकाबले दिन में एक डिग्री तापमान बढ़ा है जबकि रात में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन और रात का तापमान अभी सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम में नमी बनी रहेगी। धूल तो रहेगी ही। सुबह के समय कोहरा और भी बढ़ सकता है। दिन के तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।
ये रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स
बुलंदशहर 414
बागपत 434
दिल्ली 399
मेरठ 352
गाजियाबाद 423
ग्रेटर नोएडा/नोएडा 401/411
हापुड़ 428
शहर में पॉल्यूशन का हाल
बेगमपुल 352
लिसाड़ी गेट 340
ट्रांसपोर्ट नगर 336
शॉप्रिक्स मॉल 310
खैरनगर चौराहा 298
शास्त्रीनगर एल ब्लॉक 274
(पीएम 10 का स्तर माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में)
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/