{"_id":"611e061a8ebc3e79e701c056","slug":"meerut-six-miscreants-fired-on-a-youth-in-mawana-in-boad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : मवाना में बाइक सवार छह बदमाशों ने युवक पर दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : मवाना में बाइक सवार छह बदमाशों ने युवक पर दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां, घायल
Thu, 19 Aug 2021 12:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:49 PM IST
सार
पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस के अनुसार फिलहाल गोली मारने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे मवाना में शुगर मिल के नजदीक गांव रामनगर में बाइक सवार छह बदमाशों ने एक युवक पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दीं। युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मवाना शुगर मिल के पास गांव रामनगर निवासी रोहन पुत्र सुभाष उम्र 26 वर्ष अपने चचेरे भाई के साथ बाइक लेकर घर से बाहर निकला था।
घर से कुछ ही दूरी पर दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। जानकारी लगते ही परिजन मौक पर पहुंचे तो देखा कि युवक लहूलुहान अवस्था में में घर के बाहर पड़ा था।
विज्ञापन
परिजनों ने घायल रोहन को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फिलहाल गोली मारने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। रोहन के साथ उसके चाचा का लड़का भी था, जो बाइक चला रहा था, जबकि रोहन पीछे बैठा हुआ था। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।