{"_id":"6855c0bc79c360175700e79a","slug":"meerut-shops-in-the-city-were-closed-at-11-o-clock-action-on-people-drunk-and-drive-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 11 बजते ही बंद कराई गईं शहर की दुकानें, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की आई शामत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 11 बजते ही बंद कराई गईं शहर की दुकानें, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की आई शामत
Sat, 21 Jun 2025 01:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:43 AM IST
सार
मेरठ पुलिस ने अभियान शुरू किया है, जिसके तहत शहर की दुकानें देर रात तक नहीं खुल सकेंगी। इसके पीछे मकसद अपराध को रोकना है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
देर रात वाहन चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मेरठ पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। रात में 11 बजते ही सभी दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए हैं, जिसका असर ग्राउंड ज़ीरो पर देखने को भी मिला। घड़ी में जैसी ही 11 बजे, शहर की दुकानें बंद होनी शुरू हो गईं। 10 मिनट के अंतराल में ही माहौल लॉकडाउन जैसा हो गया।
विज्ञापन
देर रात तक खुलने वाली दुकानों के बाहर पुलिस ने गश्त करनी शुरू की और दुकानें बंद करा दी गईं। पुलिस का इस अभियान के पीछे का मकसद देर रात तक शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और नशे में वाहन चलाने वालों के साथ सख्ती से निपटने का है। आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने का है। अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया और वाहन चालकों की चेकिंग की। ब्रेथ एनलाइजर से जांचा गया कि कहीं कोई वाहन चालक शराब पीकर तो वाहन नहीं चला रहा। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए, जिनका पुलिस ने चालान किया।