फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Shocker: Woman Dies After 108 Ambulance Fails to Arrive, Family Alleges Medical Negligence

Meerut: समय पर नहीं मिली 108 एंबुलेंस, इलाज मे देरी से महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल व सिस्टम पर उठाए सवाल

Sat, 22 Nov 2025 04:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Nov 2025 04:05 PM IST
सार

मेरठ में विमला(46) की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन 108 एंबुलेंस घंटों कॉल के बाद भी नहीं पहुंची। परिजन महिला को घर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार ने लापरवाही के आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Meerut Shocker: Woman Dies After 108 Ambulance Fails to Arrive, Family Alleges Medical Negligence
जिला अस्पताल व महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भगवतपुरा गौतमनगर निवासी विमला (46) की शुक्रवार को एंबुलेस सेवा न मिलने के कारण मौत हो गई। महिला को तीन दिन पूर्व बुखार, पेट में इंफेक्शन और पेट में सूजन की समस्या के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे अस्पताल के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया। शुक्रवार दोपहर से शाम तक परिजन 108 नंबर पर कॉल करते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। 

विज्ञापन


विमला के भतीजे विकास ने बताया कि जिला अस्पताल में भी उन्हें सुविधा नहीं दी गई। तीन दिन तक उनकी चाची की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आजाद समाज पार्टी के महानगर प्रभारी चतर सिंह जाटव ने बताया कि पीड़ित परिवार उनसे लगातार संपर्क में रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सांसों पर धुएं का पहरा: शहर को निगल रहा स्मॉग! मेरठ का AQI 368, NCR में भी फैली धुंधली चादर

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन मिला पर एंबुलेंस नहीं: परिजन
महिला को रेफर करने पर 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए उन्होंने कई बार फोन किया। दो बार फोन उठाया गया और जल्द सुविधा देने का आश्वासन दिया गया लेकिन सुविधा नहीं मिली। परेशान होकर परिजन महिला को घर ले गए। आरोप है कि समय पर उपचार न मिलने के कारण विमला की मृत्यु हो गई। 

चतर सिंह ने बताया कि विमला की दो बेटी और एक बेटा है। मामूली बुखार में चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण महिला की मृत्यु हो गई है। चतर सिंह ने आरोप लगाया कि सीएमओ अशोक कटारिया को कई बार फोन किया गया लेकिन उनका फोन भी नहीं लगा। विमला के पति विजय मजदूरी करते हैं। चतर सिंह ने कहा कि इस संबंध प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत और कार्रवाई की मांग की जाएगी। सीएमओ का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed