{"_id":"687742ec09bc8702be0382be","slug":"meerut-shiv-devotees-will-get-gangajal-at-toll-plaza-toll-management-ordered-201-liters-of-gangajal-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शिव भक्तों को टोल प्लाजा पर मिलेगा गंगाजल, टोल प्रबंधन ने हर की पैड़ी से मंगाया 201 लीटर गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शिव भक्तों को टोल प्लाजा पर मिलेगा गंगाजल, टोल प्रबंधन ने हर की पैड़ी से मंगाया 201 लीटर गंगाजल
Wed, 16 Jul 2025 11:43 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:43 AM IST
सार
कावड़ यात्रा के दौरान किसी की कांवड़ खंडित होने या जल खराब होने पर उसे हरिद्वार जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
शिवभक्तों को मिलेगा गंगाजल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में कावड़ यात्रा के दौरान किसी की कांवड़ खंडित होने या जल खराब होने पर उसे हरिद्वार जाने की जरूरत नहीं होगी। वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा सिवाया के पदाधिकारी ने 201 लीटर गंगाजल हरिद्वार से हर की पैड़ी से मांगकर सिवाया टोल प्लाजा पर रखा है।
विज्ञापन
शिव भक्त कावड़ियों को गंगाजल की आवश्यकता पड़ने पर सिवाया टोल प्लाजा पर गंगाजल उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान अपनी टीम के साथ हर की पौड़ी हरिद्वार पहुंचे और स्नान करने के बाद 11 कैन में वहां से 201 लीटर जल लेकर अपने ऑफिस में रखा जब जब शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है, तो जल्दबाजी के चक्कर में किसी का जल छूट जाता है या कोई कावड़ खंडित भी हो जाती है।
विज्ञापन
ऐसे शिव भक्तों के लिए टोल प्रबंधन ने वहीं पर ही जल की व्यवस्था की है जिनको जरूरत पड़ेगी टोल प्लाजा पर ही जल उपलब्ध कराया जाएगा।