{"_id":"64425f1357f6d58a4d061076","slug":"meerut-shahrkaji-zainus-sajiddin-siddiqui-said-that-offering-namaz-before-idgah-is-against-islam-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शहरकाजी बोले- ईदगाह से पहले नमाज अदा करना इस्लाम के खिलाफ, लोगों से की भाईचारा रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शहरकाजी बोले- ईदगाह से पहले नमाज अदा करना इस्लाम के खिलाफ, लोगों से की भाईचारा रखने की अपील
Fri, 21 Apr 2023 03:36 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Apr 2023 03:36 PM IST
सार
Meerut News : शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि ईदगाह से पहले नमाज अदा करना इस्लाम के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने लोगों से भाईचारा और मोहब्बत के साथ ईद का त्योहार मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाही ईदगाह से पहले किसी अन्य स्थान पर नमाज अदा करना गलत है। मेरठ में शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज से पहले शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने ईद की नमाज को लेकर ये बात कही। उन्होंने फैज-ए-आम इंटर कॉलेज सहित अन्य स्थानों पर ईदगाह से पहले होने वाली ईद की नमाज पर सवाल करते हुए इसे इस्लाम के खिलाफ बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईदगाह में नमाज निकल जाने के बाद अन्य स्थानों पर नमाज अदा की जा सकती है, लेकिन ईदगाह से पहले नमाज अदा कराना ठीक नहीं है। वहीं, उन्होंने मुस्लिम लड़कियों से शादी करने पर भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा एक वीडियो में किसी असामाजिक तत्व ने 20 लाख मुस्लिम लड़कियों को फंसाकर उनसे शादी करने की बात कही है, इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, इस काम के लिए घर से निकला था नौकर
विज्ञापन
कहा कि बेटियां किसी भी धर्म की हों, उनके लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर ये बात कोई मुस्लिम शख्स कह देता तो अभी तक कार्रवाई हो जाती। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन को इस मामले में तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने शहर के लोगों से ईद का त्योहार प्यार, भाईचारा और मोहब्बत के साथ मनाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बर्गर के ऑर्डर में देरी पर पूर्व सांसद के बेटे ने तानी रिवॉल्वर, सहमे लोग, CCTV से सामने आएगा सच