फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Seventh Accused Arrested from Meerut in rs1.12 Crore Cyber Fraud Case

Meerut:1.12 करोड़ की साइबर ठगी में सातवां आरोपी मेरठ से गिरफ्तार, ऐसे बनाया था शिकार

Tue, 17 Mar 2026 12:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Mar 2026 12:49 AM IST
सार

1.12 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी परवेज विहार का निवासी है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Seventh Accused Arrested from Meerut in rs1.12 Crore Cyber Fraud Case
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 1.12 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में सातवें आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश अनुरागी के रूप में हुई है, जो मेरठ के परवेज विहार का निवासी है। पुलिस ने उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दादरी निवासी देवेंद्र ने 12 दिसंबर 2025 को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार छह अक्टूबर को उन्हें सोशल मीडिया पर एक अनजान विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। महिला ने खुद को बेंगलुरु में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताते हुए स्टॉक मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला ने देवेंद्र को एक स्टॉक एनालिस्ट का मोबाइल नंबर भी दिया। उनकी बातों में आकर देवेंद्र ने दिसंबर 2025 तक करीब 1.12 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पता चला कि ठगी की कुल रकम में से 4.59 लाख रुपये एक फर्म के खाते में ट्रांसफर किए गए थे, जिसका प्रोपराइटर आकाश अनुरागी है।

पुलिस इस मामले में पहले ही मंजीत महतो, अवदेश यादव, भावेश धवे, साजिद अली, शेख फरहान और विवेक कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। दादरी साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई संदीप की टीम ने आरोपी आकाश अनुरागी को मेरठ से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed