{"_id":"5c30a0a9bdec225696330072","slug":"meerut-seven-accused-sent-to-jail-in-gokshi-attempt-seek-release-of-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गोकशी के प्रयास में सात को भेजा जेल, तीन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गोकशी के प्रयास में सात को भेजा जेल, तीन की तलाश जारी
Sat, 05 Jan 2019 05:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 05 Jan 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से गोकशी के प्रयास के दौरान हिरासत में लिए गए सात आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया। लिसाड़ीगेट पुलिस ने गुरुवार को हरि के पुल के पास एक मकान पर छापा मारकर गोकशी की घटना को रोका था।
विज्ञापन
मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया था। एक गोवंश भी मुक्त कराया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद दो अन्य युवकों को पुलिस ने दबोचा था। शुक्रवार को सातों आरोपियों नईम पुत्र अब्दुल वहाब, महबूब उर्फ भूरा पुत्र हाजी अय्यूब, इजलाल पुत्र फरीद, शाह आलम पुत्र इरशाद, सरताज पुत्र जुम्मा, जुम्मा पुत्र हसनू और आफताब पुत्र अब्दुल लईक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
यहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह ने बताया कि पुलिस अब इस गिरोह का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। दूध की डेयरी चलाने वाले एक शख्स सहित तीन और नाम सामने आये हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन