फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Separating from mother, Simbi went to Gorakhpur zoo

शावक का दर्द : मां से जुदा हुई शिंभी, अधिकारियों ने गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए किया रवाना

Fri, 08 Apr 2022 12:24 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Apr 2022 12:24 PM IST
सार

मां से जुदा होकर शावक गोरखपुर के लिए रवाना हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने शावक को उसकी मां से मिलाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
Meerut News: Separating from mother, Simbi went to Gorakhpur zoo
शावक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के किठौर से पकड़े गए शावक को देर रात तीन बजे गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए रवाना कर दिया गया है। शावक अपनी मां से मिले बिना ही रवाना हो गई। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा शावक को उसकी मां से मिलाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन, सफलता नहीं मिली। बताया गया कि अधिकारियों ने शावक को शिंभी नाम दिया है।

विज्ञापन


शावक को उसकी मां से मिलाने का किया गया काफी प्रयास
किठौर के भगवानपुर बांगर में मिले शावक को वन विभाग उसकी मां से नहीं मिला पाया है। वन विभाग का कहना है कि सोमवार की रात मादा शावक के आसपास आई थी। तब इंसानी गंध से पैदा हुए भय के चलते वह शावक को नहीं ले गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर शावक को मेरठ स्थित हैडक्वार्टर भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


मादा तेंदुए की तलाश में वन विभाग की कई टीमें गश्त कर रहीं थीं। इन टीमों ने ग्रामीणों के साथ मीटिंग कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिया। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि कुछ समय के लिए शावक ग्रामीणों के हाथों में रहने के कारण उसमें इंसानी गंध पहुंच गई। इसके चलते मादा उसको स्वीकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: दबोचे गए लूट के पांच आरोपी, गोली लगने से तीन बदमाश घायल, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि शावक को वन विभाग के एक्सपर्ट और स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में सुबह तीन बजे गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए रवाना कर दिया गया है। शावक को उसकी मां से मिलाने की काफी कोशिश की गई लेकिन, सफलता नहीं मिली। शावक की सेहत को देखते हुए उसको अब यहां रखना मुश्किल था इसलिए गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है। ताकि वहां उसकी ठीक से देखभाल हो सके।

यह भी पढ़ें: शामली में हुआ था डबल मर्डर: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, सदमे में बेटी बेहोश, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, हर आंख हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed