{"_id":"6883b84151fa9b840c01bb00","slug":"meerut-search-for-chhangur-baba-s-henchman-badar-akhtar-siddiqui-in-noida-and-gurugram-2025-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: छांगुर बाबा के गुर्गे बदर अख्तर सिद्दीकी की नोएडा और गुरुग्राम में तलाश, पिता हुआ अंडरग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छांगुर बाबा के गुर्गे बदर अख्तर सिद्दीकी की नोएडा और गुरुग्राम में तलाश, पिता हुआ अंडरग्राउंड
Fri, 25 Jul 2025 10:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:31 PM IST
सार
युवती को अगवा कर धर्मांतरण कराने के मामले में मेरठ के बदर अख्तर का नाम भी सामने आया। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं युवती के परिजनों की ओर से छह साल बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बदर अख्तर व अगवा युवती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छांगुर बाबा के साथी बदर अख्तर सिद्दीकी और उसके पिता महमूद अख्तर सिद्दीकी के खिलाफ युवती को अगवा कर धर्मांतरण कराने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। बदर की तलाश में मेरठ पुलिस की दो टीमों ने नोएडा में डेरा डाल दिया है। इसके अलावा गुरुग्राम में भी उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी युवती के परिजन बीते छह साल से किदवईनगर, इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट निवासी बदर अख्तर सिद्दीकी और उसके पिता महमूद अख्तर सिद्दीकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने के चक्कर काट रहे थे। अब बलरामपुर में छांगुर बाबा के धर्मांतरण का मामला उजागर होने और बदर अख्तर सिद्दीकी के छांगुर बाबा गिरोह का सदस्य होने का खुलासा होने पर पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर बृहस्पतिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती के भाई की ओर से बदर और महमूद अख्तर के खिलाफ अगवाकर धर्मांतरण कराने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि बदर ने वेस्ट यूपी में कई युवतियों को अपने जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराकर शोषण किया है। इसके बाद बदर का पिता महमूद अख्तर सिद्दीकी भी भूमिगत हो गया है।
वहीं, छह साल पहले इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने वाले तत्कालीन सिविल लाइन इंस्पेक्टर (वर्तमान में गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच प्रभारी) अब्दुर रहमान को गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने एसएसपी मेरठ की रिपोर्ट के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है।
सरूरपुर पुलिस ने भी फिर से फाइल खोली
बलरामपुर में छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद बदर अख्तर सिद्दीकी चर्चाओं में आया। वह छांगुर बाबा गिरोह के लिए युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण करा रहा था। उसके खिलाफ भूनी गांव की युवती को अगवा करने के दो मुकदमे 2019 में सरूरपुर थाने में दर्ज हुए थे। युवती के परिजन भी बेटी की बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। युवती के अपहरण के मामले में बदर वांछित है। दोनों मामलों में वह वांछित है। अब सरूरपुर पुलिस ने दोनों मामलों की फिर से फाइल खोल दी है।

ये बोले एसएसपी
बदर और उसके पिता की तलाश में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के निर्देशन में पुलिस की दो टीम नोएडा और गुरुग्राम गई हैं। दोनों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तमाम मामलों में साक्ष्य एकत्र कर गैंगस्टर और पासपोर्ट निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी, मेरठ