{"_id":"698ebf77b5d22104ca009bac","slug":"meerut-sangeet-som-said-kapsaad-incident-has-shown-that-we-do-not-do-politics-in-the-name-of-caste-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: संगीत सोम बोले- कपसाड़ कांड ने बता दिया कि हम जाति-समुदाय के नाम पर नहीं करते राजनीति, ये सपा का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: संगीत सोम बोले- कपसाड़ कांड ने बता दिया कि हम जाति-समुदाय के नाम पर नहीं करते राजनीति, ये सपा का काम
Fri, 13 Feb 2026 11:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:37 AM IST
सार
सरधना में होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि कपसाड़ में हुई महिला की हत्या के मामले में हमने पीड़ित परिवार संग खड़े होकर न्याय दिलाया।
विज्ञापन
सरधना में संगीत सोम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि उनकी पार्टी जातियों के हक की बात करती है। समाज को बांटने का काम नहीं करती। उन्होंने विपक्षी पार्टी के उन प्रयासों की भी आलोचना की, जिसमें कपसाड़ में हुई महिला की हत्या को जातीय घटना बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि आगामी एक मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह में विधानसभा के करीब 80 हजार लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
होली मिलन के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक में संगीत सोम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमेशा सच्चाई और न्याय की रही है, न कि किसी भी घटना को जाति या समुदाय के नाम पर भड़काकर राजनीति करने की। समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी संगठन जाति देखकर धरना देते हैं, जबकि हमारी पार्टी सभी वर्गों और समुदायों के साथ न्याय सुनिश्चित करने पर जोर देती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव विकास कार्यों के बल पर लड़ा जाएगा लेकिन जातियों को बांटने का काम नहीं किया जाएगा। सरधना विधानसभा में सलावा में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय की स्थापना से शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में सुधार होगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरपाल सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन