फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Saharanpur prisoner absconds, case registered against five policemen including Inspector

Meerut: सहारनपुर का बंदी फरार, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, जानें कैसे दिया चकमा

Sun, 22 Jun 2025 04:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Jun 2025 04:31 PM IST
सार

Prisoner absconding: जिला सहारनपुर का बंदी कैंसर से पीड़ित है। उसे मेरठ के मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं से वह भाग निकला। पुलिस इस मामले को दबाए बैठी थी।

विज्ञापन
Meerut: Saharanpur prisoner absconds, case registered against five policemen including Inspector
मेरठ मेडिकल कॉलेज, जहां से बंदी फरार हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सहारनपुर का बंदी बृहस्पतिवार सुबह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित है और लूट के मामले में जेल में बंद था। सहारनपुर पुलिस इस मामले को दबाए रही और चुपचाप उसकी तलाश करती रही। इस मामले में बंदी की सुरक्षा में तैनात सहारनपुर के एक दरोगा, तीन हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 

सहारनपुर जिला कारागार में कोतवाली देहात के गांव माहेश्वरी निवासी मुसाहिद लूट के मामले में जेल में बंद था। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। 24 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में सहारनपुर पुलिस लाइन से एसआई राजकुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, आदित्य और देवेंद्र कुमार व कांस्टेबल नितिन कुमार को लगाया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जून की सुबह जब एसआई राजकुमार ने चेक किया तो मुसाहिद अपने बेड पर नहीं था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात एसआई नवीन कुमार की ओर से मुसाहिद और एसआई राजकुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, आदित्य, देवेंद्र कुमार और कांस्टेबल नितिन कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 261 और 262 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।  एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बंदी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।



 
विज्ञापन

दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
मेरठ मेडिकल कॉलेज से बंदी के फरार हो जाने के मामले में एएसएसपी सहारनपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ मेरठ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है।
19 जून 2025 की सुबह जब दरोगा राजकुमार बंदी के कमरे में गए तो मुसाहिद अपने बेड से गायब मिला। पुलिस ने तलाश की, लेकिन तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस लाइन के उप निरीक्षक नवीन कुमार ने आरोपी मुसाहिद समेत ड्यूटी पर तैनात छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने लापरवाही मानते हुए दरोगा राजकुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, आदित्य, देवेंद्र को निलंबित कर दिया है।
 

ये है मामला
सात फरवरी 2024 को देहात कोतवाली क्षेत्र में नंदी फिरोजपुर हाईवे पर ट्रक चालक वसीम निवासी ततारपुर गंगोह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। 15 नवंबर 2024 को हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों मुसाहिद उर्फ लंबो, परवेज उर्फ मोंटी, जुल्फान उर्फ बुड्ढी और सोनू उर्फ नरेंद्र की गिरफ्तारी दिखाई थी। हत्यारोपी मुसाहिद तभी से जिला कारागार में बंद था।
कैंसर से पीड़ित होने के चलते 24 मार्च को मुसाहिद की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा था। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से दरोगा राजकुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल आदित्य, देवेंद्र कुमार व नितिन कुमार को तैनात किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed