फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sadhvi Prachi said - It is good to have love, but Jihad is a matter of serious concern

Meerut: साध्वी प्राची बोलीं- लव होना अच्छा, मगर जिहाद गंभीर चिंता का विषय, भगवान राम को लेकर कही ये बात

Thu, 18 Dec 2025 11:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 18 Dec 2025 11:12 PM IST
सार

साध्वी प्राची हरिद्वार से कन्नौज जाते समय रोहटा रोड पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि लव जिहाद करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। हिंदू राष्ट्र होना जरूरी है। विपक्षी दलों में राम के प्रति कोई सम्मान नहीं है। 

विज्ञापन
Meerut: Sadhvi Prachi said - It is good to have love, but Jihad is a matter of serious concern
मेरठ पहुंचीं साध्वी प्राची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनना जरूरी है। इसके लिए सभी सनातनियों को आगे आना चाहिए। लव होना अच्छा है, मगर जिहाद होना बहुत गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को साध्वी प्राची हरिद्वार से कन्नौज के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान कुछ देर के लिए वह मेरठ के रोहटा रोड स्थित गोकुल विहार पहुंचीं। साध्वी ने कहा कि वह कन्नौज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही हैं। 
विज्ञापन


बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा कि देश में लव जिहाद चरम सीमा पर है। लव जिहाद करने वाले के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र होना जरूरी है। देश जब अखंड भारत था, तब भी हिंदू राष्ट्र था। जिस तरह से दूसरे समुदाय की जनसंख्या बढ़ रही है वह उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सहारनपुर की घटना को घिनौनी मानसिकता करार दिया। उत्तर प्रदेश की विपक्षी पार्टी पर साध्वी ने कहा कि मजारों पर चादर चढ़ाने जो जाएगा, वह राम मंदिर कैसे जाएगा। विपक्ष के मन में श्रीराम के प्रति श्रद्धा नहीं है। भगवान श्रीराम सबके हैं।


ये भी देखें...
Meerut: शताब्दी नगर में कई घरों पर लगाए पलायन के पोस्टर, युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में नया मोड़

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed