फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Migration posters put up on many houses in Shatabdi Nagar, new twist in the controversy

Meerut: शताब्दी नगर में कई घरों पर लगाए पलायन के पोस्टर, युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में नया मोड़

Thu, 18 Dec 2025 11:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 18 Dec 2025 11:02 PM IST
सार

सेक्टर-5 में एक युवक का छेड़छाड़ में चालान किया गया, जिसके बाद पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। भाजपा नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग उठाई। 

विज्ञापन
Meerut: Migration posters put up on many houses in Shatabdi Nagar, new twist in the controversy
घरों के बाहर लगे पलायन के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर-5 में सांप्रदायिक तनाव और पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश गहरा गया है। दूसरे समुदाय के परिवार पर अराजकता और स्थानीय लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कॉलोनीवासियों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। मंगलवार से शुरू हुआ कॉलोनीवासियों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

 

एकतरफा कार्रवाई का आरोप
मामले की शुरुआत बीते सोमवार को हुई, जब दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने कॉलोनी के एक युवक पर अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। उनका दावा है कि उक्त व्यक्ति ने धारदार हथियार से महिला के घर पर हमला किया था, जिसे पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में आरती का विरोध करने का आरोप
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, बिजेंद्र सिंह और पार्षद रामवीर सिंह धरने पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे। निवासियों ने उन्हें बताया कि आरोपी व्यक्ति मंदिर में होने वाली आरती और लाउडस्पीकर का विरोध करता है। विरोध करने पर वह कॉलोनी के युवाओं को छेड़छाड़ के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। पूर्व महानगर अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए मामले की शिकायत एसपी सिटी से करने का आश्वासन दिया है।

ये भी देखें...
UP: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक की टक्कर, मेरठ के पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
 
विज्ञापन

ये बोलीं सीओ
किशोरी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर मिलने पर युवक पर कार्रवाई की गई थी। यदि कॉलोनी वासी अन्य पक्ष के खिलाफ कोई लिखित शिकायत या साक्ष्य देते हैं तो पुलिस उस पर भी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
- सौम्या अस्थाना, सीओ ब्रह्मपुरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed