Meerut: मधुबाला को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए मिला पुरस्कार, इंदौर में हुआ समारोह
मेरठ की एस्ट्रोन्यूमेरोलॉजिस्ट मधुबाला चावला को इंदौर में आयोजित समारोह में आध्यात्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) से सम्मानित किया गया।
विस्तार
मेरठ की एस्ट्रोन्यूमेरोलॉजिस्ट मधुबाला चावला को आध्यात्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें इंदौर में आयोजित समारोह में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) की ओर से यह सम्मान प्रदान किया गया।
इंदौर के होटल ग्रांड शेरेटन में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में मेरठ की मधुबाला चावला को आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: आतंकी कनेक्शन: दुबई में बैठे आकिब को भारत लाने की कवायद, नेटवर्क की तलाश, वेस्ट यूपी के दर्जनों युवक रडार पर
मधुबाला चावला एस्ट्रोशीम और जीवन स्पर्श संस्था की संस्थापक हैं। वह लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
मधुबाला चावला ने बताया कि वह पिछले लगभग दो दशकों से रेकी हीलिंग, वास्तु परामर्श और पास्ट लाइफ रिग्रेशन थेरेपी के माध्यम से लोगों को सकारात्मक दिशा और मार्गदर्शन देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन लाना है, ताकि वे बेहतर जीवन जी सकें।
इस सम्मान के बाद मेरठ के सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने मधुबाला चावला को बधाई दी और इसे शहर के लिए गर्व की बात बताया।