फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Honeytrap Scandal: Used to show the victim her nude video, fearing defamation, used to extort money

मेरठ का हनीट्रैप कांड : शिकार को दिखाते थे उसका न्यूड वीडियो, बदनामी का डर दिखा ऐंठ लेते थे रकम

Fri, 06 Sep 2024 11:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Sep 2024 11:58 PM IST
सार

मेरठ के हनीट्रैप मामले में नया खुलासा हुआ है। फंसाए गए शिकार को उसकी ही न्यूड वीडियो दिखाकर ठगा जाता था। 

विज्ञापन
Meerut's Honeytrap Scandal: Used to show the victim her nude video, fearing defamation, used to extort money
मेरठ का हनीट्रैप कांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हनीट्रैप मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रुहीना और सुमैया के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उनकी न्यूड वीडियो बना ली जाती थी, जिसे दिखाकर ब्लैकमेल किया जाता था। 
विज्ञापन

Meerut's Honeytrap Scandal: Used to show the victim her nude video, fearing defamation, used to extort money
आरोपी रुहीना। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल रुहीना और सुमैया जब किसी शिकार के साथ होटल में जाती थीं तो दीपक, अनिकेत, आसिफ, फिरोज और फहीम बाहर गाड़ी में रहते थे। वे व्यक्ति की रुहीना और सुमैया के साथ वीडियो बना लेते थे। शारीरिक संबंध बनाए जाने के बाद वह व्यक्ति को महिला के साथ होटल में जाते हुए वीडियो भी दिखाते थे। कभी-कभी होटल में शारीरिक संबंध बनाते हुए न्यूड वीडियो भी दिखाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut's Honeytrap Scandal: Used to show the victim her nude video, fearing defamation, used to extort money
शालू शर्मा उर्फ सुमैया। - फोटो : अमर उजाला
धमकाते थे कि हमारे पास सुबूत है, दुष्कर्म के मुकदमे में जेल जाने से बच नहीं पाओगे। बदनामी के डर से लोग चुपचाप उनको पैसे दे देते थे। पुलिस के मुताबिक जिस तरह से गैंग काम कर रहा था, उसके हिसाब से करोड़ों रुपये वे लोगों से ऐंठ चुके थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मेरठ के कई दूसरे लोग भी गैंग की लिस्ट में थे। इनको भी शिकार बनाया जाना था। इससे पहले कि गैंग हनीट्रैप में फंसाकर किसी दूसरे को लूटता, उनकी असलियत सामने आ गई। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed