फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rs 50 lakh extortion money demanded from scrap dealer

Meerut : कबाड़ कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, न देने पर बाप-बेटे को जान से मारने की धमकी

Sat, 09 Dec 2023 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 01:09 AM IST
सार

रंगदारी नहीं देने पर उनको तथा उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Rs 50 lakh extortion money demanded from scrap dealer
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर के स्क्रैप कारोबारी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर उनको तथा उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
अटौरा रोड अराफात मस्जिद के हाजी इकबाल रहते हैं। उनका स्क्रैप का कारोबार है। बताया गया है कि उनके फोन पर ६ दिसंबर को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उनको धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बताया गया है कि कॉल करने वाले बदमाश  6 दिसंबर से ही लगातार धमकी दे रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर काल करने वाले ने उनको तथा उनके बेटे को हत्या की धमकी दी है। 
विज्ञापन


इस संबंध में पीडित व्यापारी का परिवार दहशत में है। पीडित व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बताया गया है कि व्यापारी को दो नंबरों से काल कर धमकी दी जा रही थी। थाना प्रभारी सुभाष सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि रंगदारी मांगने की तहरीर व्यापारी हाजी इकबाल द्वारा दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed