फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rs 1.57 lakh looted from company supervisor, 12 miscreants came on six bikes

Meerut: कंपनी के सुपरवाइजर से 1.57 लाख रुपये लूटे, छह बाइक पर आए थे 12 बदमाश

Thu, 15 Aug 2024 01:08 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 15 Aug 2024 01:08 AM IST
सार

एक कंपनी के सुपरवाइजर को छह बाइक पर सवार होकर आए 12 बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Rs 1.57 lakh looted from company supervisor, 12 miscreants came on six bikes
वारदात की जानकारी देता सुपरवाइजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में मलियाना गांव निवासी ई-कामर्स कंपनी के सुपरवाइजर अतुल सिरोही से छह बाइक सवार लगभग 12 बदमाशों ने कलेक्शन के 1.57 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने हमला कर सुपरवाइजर को घायल कर दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना निवासी अतुल सिरोही शताब्दीनगर स्थित ई-कामर्स कंपनी अमेजन में सुपरवाइजर के पद पर काम करते हैं। कंपनी से गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर सहित पांच जिलों में सामान की आपूर्ति की जाती है। परतापुर थाने में तहरीर देते हुए अतुल ने बताया कि रोजाना की तरह शाम को वह अपने घर जा रहे थे। पंचवटी रोड पर पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी सेंट्रो कार के आगे बाइक लगा दी। कार रुकने पर सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों से और बदमाश निकले और हाकी व डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने उनकी कार में तोड़फोड़ कर लैपटॉप बैग लूट लिया। जिसमें 1.57 लाख रुपये रखे थे। इसके बाद बदमाश स्कूटी व बाइक पर सवार होकर भाग गए। कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे लैपटॉप का बैग पड़ा मिला, लेकिन रुपये नहीं थे। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। घायल का मेडिकल परिक्षण करा दिया गया है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पीछे से आ रहे ट्रक ने बचा ली जान
अतुल ने बताया कि बदमाश जिस तरह से हमला कर रहे थे तो ऐसा लगा कि वह मार डालेंगे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक की लाइट देखकर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। ट्रक चालक ने ट्रक रोककर उन्हें कार से निकाला और पुलिस को सूचना दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed