फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Roof Collapses During Storm in Meerut, Five Injured Including Three Women

Meerut: तूफानी बारिश में भरभराकर गिरी मकान की छत, तीन महिलाएं समेत पांच घायल, एक की हालत नाज़ुक

Thu, 22 May 2025 03:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 22 May 2025 03:02 PM IST
सार

भावनपुर थाना क्षेत्र के लडपुरा गांव में तेज तूफान और बारिश के दौरान पड़ोसी की दीवार गिरने से मकान की छत ढह गई, जिससे तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Meerut: Roof Collapses During Storm in Meerut, Five Injured Including Three Women
हादसे में घायल परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर में बुधवार देर रात आई तेज़ हवा और बारिश ने लडपुरा गांव में कहर बरपा दिया। तेज़ आंधी के कारण पड़ोसी की अधूरी दीवार भरभरा कर मोमीन के मकान की छत पर जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


गांव लडपुरा निवासी मोमीन के यहां उसके ममेरे साले इरफान अली अपनी पत्नी शाइस्ता, बेटा अरजान, रिश्तेदार वसीम और साबरीन के साथ आया हुआ था। सभी घर की ऊपरी मंज़िल पर सो रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी इकबाल के मकान की दूसरी मंज़िल पर बनाई जा रही अधूरी दीवार तेज़ हवा में ढह गई, जिससे मोमीन के मकान की छत टूटकर गिर गई और सभी रिश्तेदार मलबे में दब गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: रात में आंधी-बारिश से राहत, सुबह मौसम रहा नम...लेकिन खेतों में तबाही छोड़ गया तूफान! 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सभी घायलों को पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार वसीम की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

 स्थानीय लोग बोले- एक मिनट में सब कुछ उजड़ गया 
ग्रामीणों का कहना है कि दीवार की नींव कमजोर थी और ऊपर से आई तेज़ आंधी ने हादसे को और भयानक बना दिया। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed