Meerut: नवीन मंडी में आड़ती के गोदाम से 16 लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
मेरठ में बदमाशों ने फिर बड़ी लूट को अंजाम दिया। यहां नवीन मंडी में एक आड़ती के गोदाम से 16 लाख की नगदी लूटकर बदमाश फरार हो गए। सुबह आड़ती ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में अपराधियों को पुलिस और कानून का जरा भी खौफ नहीं है। यहां नवीन मंडी में देर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। यहां तेल व चीनी के आड़ती के गोदाम में ताला तोड़कर बदमाशों ने 16 लाख रुपये चोरी कर लिए। बदमाशों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। सुबह डकैती की जानकारी होने पर आड़ती ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौके पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: बारिश में जूते भीगे, सपने टूटे, पर कम नहीं हुआ अग्निवीरों का जज्बा, देखें तस्वीरें
जानकारी के अनुसार टीपीनगर थाना क्षेत्र में नवीन मंडी में देर रात चोरों ने परमात्मा शरण एंड संस की दुकान पर देर रात चोरों ने धावा बोलते हुए 16 लाख रुपए चोरी कर लिए। इस दौरान बदमाशों ने कई CCTV कैमरे भी तोड़ डाले। बताया कि बदमाशों ने तिजोरी का ताला तोड़कर तिजोरी में रखे 16 लाख रुपए चुरा लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ ब्रह्मपुरी और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।।