फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, robber gang was active in the police line and arrested for four accused

अफसरों को नहीं लगी भनक, पुलिस लाइन में चल रहा था लुटेरा गैंग, पोल खुली तो उड़े होश

Thu, 15 Nov 2018 05:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 15 Nov 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
Meerut, robber gang was active in the police line and arrested for four accused
चारो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस वालों के बेटों ने पुलिस लाइन में लुटेरा गैंग तैयार कर लिया था। आनलाइन बुकिंग कर पार्सल मंगाना और फिर उसको लूटना मानो उनका पेशा बन चुका था। कभी पुलिस को इस गैंग पर शक भी नहीं हुआ। यही वजह थी कि पुलिस से वह बचते रहे। लूट की वारदात की गंभीरता से जांच हुई, तब जाकर इस लुटेरे गैंग का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस वालों के तीन बेटों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन रामअर्ज और इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने सिविल लाइन थाने में प्रेसवार्ता कर चारों आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र, दर्शन कुमार निवासी पुलिस लाइन, शिवम निवासी पल्लवपुरम व उदयवीर निवासी जयभीमनगर मेडिकल को मीडिया से रूबरू कराया। बताया गया कि आठ व 10 नवंबर को पुलिस लाइन में आनलाइन पार्सल मंगाकर लूट हुई थी। दोनों मुकदमे सिविल लाइन थाने में दर्ज हुए थे। मामले की जांच इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच टीम जुटी। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया है कि आरोपी जीत के पिता मन्तु बागपत में एचसीपी, शिवम के पिता बिजेंद्र पुलिस लाइन में व दर्शन कुमार की मां पुलिस विभाग में फालवर है। तीनों आरोपियों ने पुलिस लाइन में अपना गैंग बनाया और फिर आनलाइन बुकिंग कर लूटपाट करनी शुरू कर दी। वह एक बाइक और स्कूटी भी चोरी कर चुके है। पुलिस इन आरोपियों की निशानदेही पर एक स्कूटी बरामद की है। जोकि उन्होंने बेची थी। पुलिस का दावा है कि स्कूटी चोरी में सलारपुर प्रधान कुंवर साहब भारद्वाज का बेटा नितिन भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरगना का है बड़ा नेटवर्क 
इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि इस गैंग का सरगना शिवम है। शिवम पिछले छह महीने से लूटपाट व चोरी करता है। मोदीनगर में वह कई अपराधी वारदात कर चुका है। शिवम ने पुलिस लाइन में पुलिसवालों के बेटों से दोस्ती शुरू कर दी। उसके बाद शिवम ने कार चोरी का धंधा शुरू कर दिया था। चोरी की कार सप्लाई करने का नेटवर्क शिवम दूसरे जिलों में फैला हुआ है। गैंग में आठ लोग शामिल है। 

क्वार्टर से कूदते दबोचा 
पुलिस के मुताबिक आरोपी जीतू के पिता मन्तू सिंह का पुलिस लाइन में क्वार्टर है। शिवम की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह अपनी टीम के साथ जीतू की तलाश में पुलिस लाइन पहुंचे। क्राइम ब्रांच को देखते ही जीतू क्वार्टर से कूदकर भागने लगा। तभी उसको क्राइम ब्रांच के सिपाही ने दबोच लिया। उसके बाद दर्शन और उदयवीर को दबोचा। चारों ने पूछताछ में एक दर्जन से अधिक आपराधिक वारदात करना कबूला। 

दिल्ली से चुराई थी स्कूटी 
क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि सलारपुर ग्राम प्रधान कुंवर साहब भारद्वाज के बेटे नितिन शर्मा के साथ मिलकर दिल्ली से स्कूटी चोरी की थी। क्राइम ब्रांच की टीम नितिन की तलाश में सलारपुर मंगलवार पहुंची थी। जहां पर प्रधान और उसके परिवार ने हमला बोला था। पुलिस ने उसकी तलाश में बुधवार को दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

ऐसे खुली गैंग की पोल 
स्नैप डील के सेल्समैन पंकज अग्रवाल निवासी संतोष कुंज टीपीनगर ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसने आरोप लगाया था कि अजय चौहान के नाम से 23 हजार का सामान कंपनी में बुक कराया था। जिसको देने के लिए वह पुलिस लाइन आया था। तभी दो युवक पार्सल छीनकर ले गए। पुलिस लाइन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। क्राइम ब्रांच ने जिस नंबर से बुकिंग की उसकी जांच की। आईडी फर्जी निकली। जांच की गई, जिसमें शिवम का नाम पता चला। 

व्हाट्सएप पर चलता था गैंग 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप पर यह गैंग चलाया हुआ था। सभी पुलिस वालों ने फर्जी आईडी पर सिम लिया हुआ था। सोशल साइट पर एक दूसरे को मेसेज भेजकर बुलाते थे। पुलिस का दावा है कि दर्जन भर लोग गैंग में जुडे़ है। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी। पुलिस को अंदेशा है कि गैंग में शातिर लुटेरे भी हो सकते है। पुलिस ने आरोपियों से बरामद मोबाइल को साइबर सेल से जांच करानी शुरू कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed