फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: RLD leader Ganga Singh Senthwar said - farmers will wipe out the dictatorial government

मेरठः रालोद नेता गंगा सिंह सेंथवार बोले- किसान ही करेंगे तानाशाह सरकार का सफाया 

Tue, 03 Aug 2021 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Aug 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
Meerut: RLD leader Ganga Singh Senthwar said - farmers will wipe out the dictatorial government
राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सेंथवार - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सेंथवार ने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। कृषि कानूनों के विरोध में पिछले आठ महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों से बात करने की फुर्सत तक नहीं है। सैंथवार बाउंड्री रोड स्थित रालोद कार्यालय पर प्रेस से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तानाशाही को स्वीकार नहीं किया जाता। अब किसान और सभी लोग मिलकर जाति धर्म से ऊपर उठकर केंद्र और प्रदेश से तानाशाही सरकार का सफाया करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो नारा दिया था और वादा किया था वह उससे भटक गई है।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कहीं भी विकास और रोजगार की चर्चा नहीं कर रही, जबकि देश और प्रदेश में विकास और रोजगार बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल आंदोलनों के साथ है और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन में साथ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बैठक में रालोद के जिलाध्यक्ष मतलब गौड,  नरेंद्र खजूरी, सुनील रोहटा, वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजकुमार सांगवान, गौरव जिटौली, चौधरी इंद्रपाल सिंह, राजीव बालियान, कर्नल ब्रह्मपाल, चौधरी  राममेहर सिंह, प्रमुख राहुल देव, योगेश फौजी, रतन सिंह, सुबोध मलिक, नीटू ढडरा मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed