Meerut: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेनका सिनेमा की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम, पुलिस और प्रशासन का अमला रहा मौजूद
मेनका सिनेमा काफी समय से बंद है। सितंबर 2018 में गुपचुप ढंग से इसकी इमारत का पिछला हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेनका सिनेमा की भूमि की पैमाइश के लिए टीम मौके पर पहुंची।
विस्तार
यह था मामला
मेनका सिनेमा काफी समय से बंद है। सितंबर 2018 में गुपचुप ढंग से इसकी इमारत का पिछला हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया। बगैर अनुमति ध्वस्तीकरण करने पर फिलहाल सिनेमा सील है। नगर निगम के रिकार्ड में सिनेमा हाल के मालिकाना हक में परिवर्तन किया गया। पहले नादिर अली का नाम स्वामी के रूप में दर्ज रहा। वर्ष 2009 में हाईटेक सिटी डेवलपर्स प्रा. लि. के डायरेक्टर पुरुषोत्तम चौबे का नाम दर्ज किया गया।