फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Report filed against BJP leader and his father in illegal diesel-petrol sale case

Meerut: अवैध डीजल-पेट्रोल बिक्री मामले में भाजपा नेता व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 Dec 2022 02:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Dec 2022 02:26 PM IST
सार

अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल बिक्री के मामले में शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक आपूर्ति निरीक्षक ने डीएम दीपक मीणा से अनुमति मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Meerut: Report filed against BJP leader and his father in illegal diesel-petrol sale case
फैजी खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के किठौर में अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल बिक्री के मामले में भाजपा नेता और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। वहीं, भाजपा के किठौर मंडलाध्यक्ष अनिल कुमार  ने मंडल प्रभारी फैजी खान को पार्टी से निष्काषित कर दिया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 27 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शाहजहांपुर में भाजपा नेता फैजी खान और उसके पिता मुशीर खान द्वारा नकली व मिलावटी डीजल-पेट्रोल बेचने की सूचना पर छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने दुकान पर छापेमारी करते हुए 30 लीटर डीजल व 5 लीटर पेट्रोल के साथ बिक्री के उपकरण जब्त किए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नए साल पर किया हुड़दंग तो बरसेंगीं लाठियां, जश्न के नाम पर उत्पात मचाने वालों से निपटेगी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक आपूर्ति निरीक्षक ने डीएम दीपक मीणा से अनुमति मिलने के बाद आरोपी फैजी खान (मंडलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) और उसके पिता मुशीर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जब्त डीजल-पेट्रोल को सैंपलिंग के लिए भेजा जाएगा।

 

वहीं मुकदमा दर्ज होते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा के निर्देश पर किठौर मंडलाध्यक्ष अनिल प्रधान ने फैजी खान को पत्र जारी कर पार्टी से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि फैजी खान पर पार्टी विरोदी होने की भी कुछ दिनों से शिकायत चल रही थी।

निर्दलीय उम्मीदवार को चुनाव लड़ाने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव में भाजपा नेता पार्टी उम्मीदवार को छोड़ एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन और प्रचार कर रहा था।जिसके चलते फैजी खान को पार्टी से निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed