फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Recognition of 396 institutions canceled, rift between two factions of joint trade union

Meerut: 396 संस्थाओं की मान्यता हुई रद्द, संयुक्त व्यापार संघ के दो गुटों के बीच आई दरार, तलाश रहे वजह

Tue, 07 Feb 2023 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Feb 2023 02:22 PM IST
सार

मेरठ संयुक्त व्यापार संघ अब एक व्यक्ति एक वोट के सिद्धांत पर ही संगठन के चुनाव कराएगा। इस बार संगठन के चुनाव में 695 एसोसिएशन को मतदान के लिए मान्य नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन
Meerut: Recognition of 396 institutions canceled, rift between two factions of joint trade union
कमल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ संयुक्त व्यापार संघ के दो गुटों के बीच आई दरार को पाटने के लिए अजय गुप्ता गुट ने सकारात्मक पहल करते हुए इसके कारण जानने का पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों से आग्रह किया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि इस बार संगठन के चुनाव में 695 एसोसिएशन को मतदान के लिए मान्य नहीं माना जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एक वर्ष की जांच के बाद 192 संस्थाएं सही पाई गई हैं। इसके अतिरिक्त 108 और संस्थाएं हैं जो मानकों को पूरा कर पाएंगी। ऐसे में 300 एसोसिएशन चुनाव में मतदान करेंगी।

विज्ञापन


संयुक्त व्यापार संघ अब एक व्यक्ति एक वोट के सिद्धांत पर ही संगठन के चुनाव कराएगा। संयुक्त व्यापार संघ में रजिस्टर्ड संस्थाओं में बड़ी संख्या में संस्था ऐसी है जिसके अध्यक्ष और महामंत्री का संबंधित व्यवसाय भी नहीं है। होटल संचालक को टीवी पार्ट्स एसोसिएशन में पदाधिकारी बनाया गया। मेरठ गाजियाबाद खंडसारी एसोसिएशन, रेलवे रोड रौनकपुरा व्यापार संघ, मधुबन बाजार व्यापार संघ, फुटकर हलवाई संघ ऐसी एसोसिएशन हैं जिनका अस्तित्व ही नहीं है। 12 से अधिक संस्थाओं में पिता और पुत्र अध्यक्ष और महामंत्री हैं।

विज्ञापन

अजय गुप्ता गुट के पदाधिकारियों ने अपनी स्वयं की संस्थाओं के साथ अन्य 396 से अधिक संस्थाओं की लिस्टिंग की है जिनकी मान्यता रद्द कर दी गई। अब इस विषय को आमसभा के सामने रखा जाएगा। संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पहले उनकी बर्फ फैक्टरी थी, तब बर्फ उत्पादन समिति बनाई अब धीरे-धीरे बर्फखाने खत्म हो गए हैं। ऐसे में इस संस्था का कोई अस्तित्व नहीं है। इसी तरह खल चूरी, मूंगफली, चीनी जैसी कई संस्था संचालित हैं जिन्हें खत्म किया जाएगा।

यह बनाए संगठन ने नए मानक 
-एक व्यक्ति एक वोट।
-व्यापारी का लेबर रजिस्ट्रेशन या दुकान पर बोर्ड आवश्यक है।
-संबंधित एसोसिएशन का पदाधिकारी उस व्यापार से अवश्य जुड़ा होना चाहिए।
-एसोसिएशन में कम से कम 21 सदस्य अध्यक्ष महामंत्री से अलग होने चाहिए।
-पुरानी एसोसिएशन को तोड़कर नई संस्थाओं का निर्माण नहीं होगा।
-एसोसिएशन को अपने संविधान के अनुसार प्रतिवर्ष या तीन वर्ष में चुनाव कराना होगा।

यह बोले संगठन पदाधिकारी
संगठन में रहेंगी वास्तविक संस्था

पहले हमारी संस्था शेयर डीलर एसोसिएशन थी जो अस्तित्व में नहीं है उसे खत्म किया जा रहा है। शहर की सबसे बड़ी एसोसिएशन बिल्डर एसोसिएशन को नवीन गुप्ता ने पंजीकृत नहीं किया। वास्तविक कार्यकारिणी से संगठन मजबूत बनता है। अब इस पर हमारा गुट कार्य कर रहा है। - कमल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ

होली के एक सप्ताह के बाद होंगे चुनाव
हमारे संगठन का चुनाव 695 एसोसिएशन पर होगा। 550 से अधिक संस्थाओं का शुल्क आ गया है। होली के बाद तक जिन संगठनों का शुल्क आ जाएगा उन्हें ही मतदान की अनुमति दी जाएगी। संगठन को छोड़कर जाने वाले वापस आना चाहते हैं तो अच्छी बात हैं। - नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ

निष्क्रिय संस्था को हटाने से हुआ संगठन मजबूत
संगठन को दोबारा शीर्ष स्थान पर लाने के लिए निष्क्रिय संस्था को हटाकर कार्यशील संस्थाओं को जोड़ा गया है। संगठन ने वर्तमान समय की मांग को देखते हुए अपनी कार्य शैली को पूरी तरह बदल दिया है। - सुधीर रस्तोगी, उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed