{"_id":"6a99c084dcef7c9c6f06b1f8","slug":"meerut-ravi-gautam-sits-on-a-hunger-strike-at-commissionerate-park-2026-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कमिश्नरी पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे रवि गौतम, बोले- जब तक कार्रवाई नहीं होगी, जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कमिश्नरी पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे रवि गौतम, बोले- जब तक कार्रवाई नहीं होगी, जारी रहेगा आंदोलन
Fri, 04 Sep 2026 12:16 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:16 AM IST
सार
युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान आईपीएस अविनाश पांडेय ने रवि गौतम और अन्य प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारे थे, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे रवि गौतम और समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नरी पार्क में अपनी मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम बृहस्पतिवार को तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे व एसपी देहात अभिजीत कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस सूचना पर अधिवक्ताओं, छात्र नेताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
रवि गौतम ने बताया कि बीए की छात्रा की हत्या के मामले में वह परिजनों के साथ आठ जुलाई को कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर धरना दे रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय ने आंदोलनकारियों के साथ मारपीट की थी। हिरासत में लेकर थप्पड़ मारे थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। अब रवि गौतम और समर्थक चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से वह भूख हड़ताल पर बैठ गए। समर्थक मनीष सिंह ने कहा कि प्रशासन को तत्काल मामले का संज्ञान लेकर मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, सीएमओ डॉ. रामप्रसाद कमिश्नरी पार्क पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, वह भूख हड़ताल पर रहेंगे। उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
इस दौरान लोक अदालत के सदस्य राजेश चौधरी और भाकियू सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र, अधिवक्ता आदेश प्रधान, सचिन नारंग, चमन भारती, रजनीश, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज भड़ाना, छात्र नेता शशिकांत गौतम और पूर्व छात्र संघ महामंत्री राहुल वर्मा भी धरने में शामिल हुए।