{"_id":"630885d2866b987ec30aa223","slug":"meerut-rat-failed-itms-in-meerut-signal-remained-closed-for-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में चूहे ने अधिकारियों के छुड़ाए पसीने, ITMS किया फेल, छह घंटे बंद रहा सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में चूहे ने अधिकारियों के छुड़ाए पसीने, ITMS किया फेल, छह घंटे बंद रहा सिग्नल
Fri, 26 Aug 2022 02:41 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:41 PM IST
सार
मेरठ मे चूहे के तार काटने से फेल हो गया आईटीएमएस जिसके बाद कंट्रोल रूम से कनेक्शन कटने की वजह से यहां कोई चालान नहीं काटा जा सका। कर्मचारियों और अधिकारियों ने चूहे की खूब तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। वहीं सीएम के मेरठ दौरे के चलते ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से अधिकारी सकते में आ गए।
विज्ञापन
traffic jam, meerut traffic police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के बच्चा पार्क पर एक चूहे ने बृहस्पतिवार को आईटीएमएस का तार काट दिया। इस वजह से ट्रैफिक सिग्नल 6 घंटे तक बंद रहे। कंट्रोल रूम से कनेक्शन कटने की वजह से यहां कोई चालान नहीं काटा जा सका। जाम लगा तो यातायात संभालने के लिए चार सिपाही लगाने पड़े। वहीं अन्य सात स्थानों पर यातायात नियम तोड़ने वाले 185 लोगों का ऑनलाइन चालान काटा गया।
विज्ञापन
छह घंटे बंद रहे सिग्नल
शहर में तेजगढ़ी चौराहा, कमिश्नरी आवास, बच्चा पार्क चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, एल ब्लॉक चौरहा, जेलचुंगी चौराहा और डिग्गी तिराहे पर यातायात का संचालन आईटीएमएस (इंटीग्रटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) से हो रहा है। चौराहों पर लगे कैमरे और सिग्नल नगर निगम में बने कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। प्रभारी रंजीत ने बताया कि चूहे ने बच्चा पार्क पर एक तार काट दिया जिसकी वजह से सुबह करीब दस बजे से शाम चार बजे तक यातायात सिग्नल बंद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े: Meerut: स्कूल में पिटाई से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिजनों का हंगामा, दसवीं के छात्र ने की थी मारपीट
विज्ञापन
चालान काटने में हांफ गया सिस्टम
आईटीएमएस के जरिये बुधवार को जहां 109 लोगों के चालान काटे गए थे। बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़कर 185 तक पहुंच गई। कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन औसतन 30 हजार लोग इन आठ चौराहों पर नियम तोड़ रहे हैं। अभी तक किसी भी दिन चालान की संख्या 200 के पार नहीं पहुंच पाई है।
यातायात पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में चालान कैैसे भेजे जाएं और क्या व्यवस्था बनाई जाए कि लोग यातायात नियमों का पालन करें। वहीं बृहस्पतिवार को इन चौराहों के आसपास पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये यातायात नियमों के बारे में बताया गया।