{"_id":"620f795ceff7cb3be91c92c4","slug":"meerut-rapid-rail-updates-begumpul-rapid-rail-station-will-look-like-delhi-rajiv-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर! दिल्ली के राजीव चौक जैसा दिखेगा बेगमपुल का रैपिड रेल स्टेशन, डिजाइन तैयार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर! दिल्ली के राजीव चौक जैसा दिखेगा बेगमपुल का रैपिड रेल स्टेशन, डिजाइन तैयार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Fri, 18 Feb 2022 04:17 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Feb 2022 04:17 PM IST
सार
मेरठ शहर के लिए एक खुशखबर है। करीब दो साल बाद बेगमपुल का पूरा नक्शा बदल जाएगा। बेगमपुल पर रैपिड रेल का स्टेशन दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की तरह नजर आएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर के सबसे महत्वपूर्ण स्थान बेगमपुल का नजारा अगले दो वर्ष में बदल जाएगा। दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की तरह बेगमपुल पर रैपिड रेल का स्टेशन नजर आएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने डिजाइन तैयार कर लिया है। यहां भूमिगत स्टेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
वर्ष 2024 के अंत तक मेरठ से दिल्ली का सफर महज 55 मिनट में पूरा हो जाएगा। टेराटेक कंपनी की ओर से भूमिगत स्टेशन बनाने के लिए टनल बोरिंग मशीन को तैयार किया गया है। अगले एक महीने बाद चार मशीनें बेगमपुल से लेकर मेट्रो प्लाजा तक सुरंग की खुदाई शुरू करेंगी। इसके अलावा बेगमपुल स्टेशन पर जाने के लिए जमीन से भूमिगत के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। जिससे आसानी से वृद्ध, दिव्यांग स्टेशन पर पहुंच सकें। भीड़ कम होने पर आमजन भी लिफ्ट का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
सबसे बड़ा होगा बेगमपुल स्टेशन
अन्य स्टेशनों की अपेक्षा बेगमपुल का भूमिगत स्टेशन सबसे बड़ा नजर आएगा। यहां प्रवेश और निकास के कई द्वार होंगे। इसके लिए एनसीआरटीसी ने विशेष तौर पर डिजाइन तैयार किया है। इसमें दो प्रवेश द्वार लालकुर्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर होंगे। वहीं, अन्य द्वार हापुड़ रोड, दिल्ली रोड की ओर बनाए जाने हैं। स्टेशन के आसपास रेहड़ी-पटरी दुकानें भी अलग डिजाइन में लगी नजर आएंगी। वहीं, आमतौर पर लगने वाले जाम से भी शहरवासियों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: भाई-बहन की मौत से फटा मां का कलेजा, गांव में पसरा मातम, विदेश में जन्मे थे समीर और महा
स्टेशन बनने से व्यवस्थित होगा चौराहा
बेगमपुल पर स्टेशन बन जाने के बाद चौराहे पर यातायात की व्यवस्था भी व्यवस्थित हो जाएगी। इसके बाद ही विभाग ट्रैफिक लाइट सहित अन्य व्यवस्था को बनाने के लिए डिजाइन तैयार करेंगे। वहीं, जाम का सबब बन चुकी लालकुर्ती पैंठ सहित अन्य अवैध कब्जों से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: सपना ने तोड़ा रिकॉर्ड: सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ खर्च किए 22 लाख, देखें चुनावी खर्चे की पूरी लिस्ट