{"_id":"692086c592e609fe1508e8c5","slug":"meerut-rape-victim-consumed-poisonous-substance-in-women-s-police-station-said-no-action-is-being-taken-2025-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दुष्कर्म पीड़िता ने महिला थाने में खाया जहरीला पदार्थ, बोली- कार्रवाई नहीं हो रही, मर जाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दुष्कर्म पीड़िता ने महिला थाने में खाया जहरीला पदार्थ, बोली- कार्रवाई नहीं हो रही, मर जाऊंगी
Fri, 21 Nov 2025 09:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 21 Nov 2025 09:06 PM IST
सार
गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। मगर उसका कहना है कि दो महीने से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
महिला थाने पर शुक्रवार दोपहर दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का कहना है कि वह दो महीने से थाने से लेकरअधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही है। मगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि महिला पहले से ही कुछ खाकर थाने पर बयान दर्ज कराने आई थी।
विज्ञापन
गंगानगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी पीड़ित महिला ने दो महीने पहले एसएसपी के यहां शिकायत पत्र देते हुए बताया था कि वह मूल रूप से बांदा की रहने वाली है। कुछ साल से वह गंगानगर क्षेत्र में परिवार के साथ किराए पर रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के अनुसार 2020 में मकान मालिक पवनपाल ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी ने धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई और अक्तूबर 2023 को उसने बेटी को जन्म दिया। पीड़िता आरोपी का मकान छोड़कर दूसरी जगह किराए पर रहने लगी थी।
आरोप है कि बच्ची होने के बाद भी आरोपी उससे दुष्कर्म करता रहा। इसकी जानकारी मिलने पर उसके पति ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि 23 सितंबर 2025 को आरोपी पवनपाल ने अपने दो साथियों के साथ आकर उसके सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत वह लगातार अफसरों से कर रही है, मगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
पीड़िता ने मुख्यमंत्री को भी इसकी शिकायत की थी। इसकी जांच महिला थाने पर आई है। महिला थाने पर शुक्रवार को पीड़िता को बुलाया गया था। दोपहर में महिला थाने पहुंची पीड़िता की अचानक हालत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछा तो उसने कहा कि मुझे न्याय नहीं मिल रहा। बार-बार बुलाकर परेशान किया जा रहा है। इसलिए उसने जहर खा लिया है। पीड़िता का उपचार चल रहा है और पुलिस जांच कर रही है।
गंगानगर थाने में दर्ज है प्राथमिकी
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला पहले से ही कुछ खाकर महिला थाने पहुंची थी। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने अभी उसके जहर खाने की पुष्टि नहीं की है। डॉक्टरों का कहना है कि पेट से जहर नहीं निकला, फिर भी वह निगरानी में है। पीड़िता की ओर से 24 अक्तूबर को गंगानगर थाने पर आरोपी पवनपाल आदि के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। पीड़िता के कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीम लगी हैं।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला पहले से ही कुछ खाकर महिला थाने पहुंची थी। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने अभी उसके जहर खाने की पुष्टि नहीं की है। डॉक्टरों का कहना है कि पेट से जहर नहीं निकला, फिर भी वह निगरानी में है। पीड़िता की ओर से 24 अक्तूबर को गंगानगर थाने पर आरोपी पवनपाल आदि के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। पीड़िता के कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीम लगी हैं।