{"_id":"68877dca47c4b3d5dd01c2dd","slug":"meerut-rape-of-an-eight-year-old-girl-by-dragging-her-inside-the-shop-2025-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दुकान के अंदर खींचकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम की चीखें सुनकर कांपा कलेजा, सरधना में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दुकान के अंदर खींचकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम की चीखें सुनकर कांपा कलेजा, सरधना में तनाव
Mon, 28 Jul 2025 07:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 28 Jul 2025 07:10 PM IST
सार
नगर के एक मोहल्ले में बच्ची दुकान से सामान लेने गई थी। तभी दुकानदार अनमोल ने वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
सरधना नगर के एक मोहल्ले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर आए लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण नगर में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
Trending Videos
सोमवार दोपहर करीब एक बजे आठ वर्षीय बच्ची मोहल्ले की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने बच्ची को अकेला देखकर उसे दुकान के अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दुकान पर पहुंचे और बच्ची को बदहवास हालत में देखकर आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बच्ची को घर भेजा और आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। बच्ची के परिजनों ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल बच्ची का मेडिकल करवाया और आरोपी अनमोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोपी अनमोल दूसरे वर्ग का है, इस कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। वार्ड सभासद सहित कई लोग थाने पहुंचे और पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।