{"_id":"65f46943ffb8e8e99c08d8ce","slug":"meerut-rajyarani-train-will-remain-canceled-for-four-days-and-chandigarh-express-will-also-not-run-2024-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: राज्यरानी चार दिन रहेगी रद्द, इन दिनों चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी, यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: राज्यरानी चार दिन रहेगी रद्द, इन दिनों चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी, यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी
Fri, 15 Mar 2024 08:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 Mar 2024 08:59 PM IST
सार
Meerut News : राज्यरानी एक्सप्रेस चार दिन तक रद्द रहेगी। वहीं, इन दिनों चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद रेलवे मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें आगामी दिनों में रद्द रहेंगी। इनमें मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस और लखनऊ से चडीगढ़ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी शामिल है। होली पर्व के दौरान ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, टोडरपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात ब्लॉक के कारण ट्रेनें रद्द रहेंगी। 22453 लखनऊ जंक्शन से मेरठ सिटी तक चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 21, 22 और 23 मार्च को रद्द रहेगी। इसी प्रकार 22454 मेरठ सिटी से लखनऊ जंक्शन राज्यरानी एक्सप्रेस 22 से 24 मार्च तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव
विज्ञापन
इसके अलावा 15011 लखनऊ जंक्शन से चंडीगढ़ एक्सप्रेस 20, 21 और 22 मार्च को नहीं चलेगी। ट्रेन संख्या 15012 चंडीगढ़-लखनऊ 21 से 23 मार्च तक रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट