फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rajpal Balyan, the leader of the RLD's Legislature Party for the third time, Ghulam Mohammad declared as the deputy leader

यूपी: राजपाल बालियान बनाए गए रालोद के विधानमंडल दल के नेता, गुलाम मोहम्मद उप नेता घोषित

Mon, 28 Mar 2022 01:25 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/ मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Mar 2022 01:25 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा सीट से विधायक राजपाल बालियान को रालोद ने विधानमंडल दल का नेता बनाया है। राजपाल बालियान तीसरी बार विधायक बने हैं।

विज्ञापन
Meerut: Rajpal Balyan, the leader of the RLD's Legislature Party for the third time, Ghulam Mohammad declared as the deputy leader
रालोद के आठ विधायक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा सीट से विधायक राजपाल बालियान को रालोद का विधानमंडल दल का नेता और सिवालखास सीट से विधायक गुलाम मोहम्मद को उपनेता बनाया गया है। बागपत के छपरौली से विधायक अजय कुमार को मुख्य सचेतक और शामली के थाना भवन से विधायक अशरफ अली को मुख्य उप सचेतक बनाया गया है।

विज्ञापन


राजपाल बालियान तीसरी बार विधायक चुने गए हैं, जबकि गुलाम मोहम्मद दूसरी बार विधायक बने हैं। रालोद के आठ विधायकों में वरिष्ठता के चलते राजपाल बालियान को विधानमंडल दल नेता चुना गया है। सादाबाद से पहली बार विधायक बने प्रदीप चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कामयाबी: रसोइया के तीरंदाज बेटे ने एशियन गेम्स में बनाई जगह, जोश से भर देगी नीरज की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में रालोद के आठ विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। 26 मार्च को हुई विधायक दल की बैठक में पार्टी सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह को विधानमंडल दल के नेता और उपनेता चुनने के लिए अधिकृत किया था। जयंत सिंह ने आज नेता और उपनेता समेत, मुख्य सचेतक और उप सचेतक के नामों पर अपनी मुहर लगा दी।

तीन बार के विधायक राजपाल बालियान को रालोद ने विधानमंडल दल का नेता बनाया है। बुढ़ाना से विधायक राजपाल बालियान इससे पहले दो बार खतौली से विधायक रह चुके हैं। बालियान ने 1996 में पहला चुनाव भारतीय किसान कामगार पार्टी से लड़ा और विधायक बने थे।

साल 2002 में वह रालोद से जीते, लेकिन 2007 में चुनाव हार गए थे। नए परिसीमन के बाद 2012 में बुढ़ाना विधानसभा बनी। राजपाल बालियान यहां से भी चुनाव हार गए थे। 2017 में रालोद ने पूर्व मंत्री योगराज सिंह को चुनाव लड़ाया। एक बार फिर इस बार राजपाल बालियान को रालोद ने टिकट दिया और वह चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। रालोद के 8 विधायकों में वह सबसे अनुभवी और अधिक उम्र के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed