फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Success: archer son of a cook from Meerut made it to the Asian Games, read Neeraj inspiring story

कामयाबी: रसोइया के तीरंदाज बेटे ने एशियन गेम्स में बनाई जगह, जोश से भर देगी नीरज की कहानी

Mon, 28 Mar 2022 11:47 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Mar 2022 11:47 AM IST
सार

मेरठ में रसोइया के तीरंदाज बेटे नीरज चौहान ने एशियन गेम्स, तीरंदाजी वर्ल्डकप और वर्ल्ड गेम्स में जगह पक्की कर ली है। उनके पिता अक्षयलाल ने मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में करीब 30 वर्ष तक खाना बनाया।

विज्ञापन
Success:  archer son of a cook from Meerut made it to the Asian Games, read Neeraj  inspiring story
तीरंदाज नीरज - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम के मेस में खाना बनाने वाले अक्षयलाल चौहान के तीरंदाज बेटे नीरज चौहान ने एशियन गेम्स, तीरंदाजी वर्ल्डकप और वर्ल्ड गेम्स में जगह पक्की कर ली है। हरियाणा के सोनीपत में 24 से 30 मार्च तक आयोजित तीरंदाजी ट्रायल में नीरज ने दूसरा स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। 

विज्ञापन


मूल रूप से गोरखपुर निवासी अक्षयलाल ने मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में करीब 30 वर्ष तक खाना बनाया। कोरोना संक्रमण के वक्त में उनकी नौकरी चली गई। नीरज और उनके मुक्केबाज भाई सुनील ने पिता के साथ ठेले पर सब्जी बेचनी शुरू कर दी। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो निवर्तमान केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार: पश्चिमी यूपी में पारा पहुंचा 35 के पार, सबसे गर्म रहा रविवार 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने दोनों खिलाड़ियों को  5-5 लाख रुपये की मदद की थी। कुछ महीने बाद ही नीरज का खेल कोटे से आईटीबीपी में चयन हो गया। रविवार को हरियाणा के सोनीपत में हुए तीरंदाजी ट्रॉयल में नीरज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि पूरे शहर को उन पर नाज है। उन्होंने एशियन गेम्स, वर्ल्डकप व वर्ल्डगेम्स में पदक जीतने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। एशियन गेम्स जकार्ता में नवंबर में होगा। जबकि अप्रैल में वर्ल्डकप तुर्की के अंटालया व वर्ल्ड गेम्स यूएसए में होंगे। 

Success:  archer son of a cook from Meerut made it to the Asian Games, read Neeraj  inspiring story
तीरंदाज नीरज परिवार के साथ - फोटो : amar ujala
उपलब्धि पर शहर को नाज 
नीरज के चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है, पिता अक्षयलाल ने कहा बेटे ने हमारा नाम रोशन कर दिया है। अब नीरज ने तीन मुख्य स्पर्धाओं में जगह पक्की कर परिवार को बड़ी खुशी दी है और जिले का नाम रोशन किया है। 

स्टेडियम प्रशासन ने दे रखा है घर खाली करने का नोटिस
यह खेल प्रतिभाओं के साथ सिस्टम की नाइंसाफी की कहानी है। मेरठ का जो जाल खेलों की दुनिया में नाम रोशन कर रहा है उसके परिवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम के अस्थाई आवास को खाली करने का नोटिस दिया गया है। परिवार को निकालने के लिए बिजली और पानी की लाइन भी काटी दी है।

पिता अक्षयलाल ने बताया वो 30 साल से स्टेडियम के मेस में खाना बना रहे थे। नौकरी जाने के बाद अब उनको स्टेडियम प्रशासन बाहर निकालने के लिए नोटिस दिया है। अधिकारियों से वो कई बार गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed