{"_id":"62484597b7d1e11bc37c4057","slug":"meerut-putting-indian-flag-on-houses-by-muslim-women-in-month-of-ramadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आजादी के 75वें वर्ष में रमजान महीने में घरों पर तिरंगा लगाने की पहल, मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आजादी के 75वें वर्ष में रमजान महीने में घरों पर तिरंगा लगाने की पहल, मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Sat, 02 Apr 2022 06:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 02 Apr 2022 06:16 PM IST
सार
रमजान के मौके पर मुस्लिमों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर एक मुहिम की पहल की है। मुस्लिम महिलाओं ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
घरों की छत पर लगाया तिरंगा झंडा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों द्वारा आजादी के 75वें वर्ष में रमजान मुबारक के मौके पर सभी मुस्लिमों से अपने-अपने घरों पर पहले रोजे को तिरंगा झंडा लगाकर देश भक्ति का पैगाम देने की अपील की गई। साथ ही देश के शहीदों के लिए दुआ करने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर खुल गया याकूब की फैक्टरी का बड़ा राज: खाड़ी देशों में निर्यात होता था मीट, सबूत के लिए काफी है ये सच, तस्वीरें
विज्ञापन
मेरठ में शनिवार को रानी मिल दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. रिहान खान व उपाध्यक्ष परवेज अली ने राष्ट्रीय ध्वज लगाकर मुहिम की शुरुआत की। जिसके बाद जगह-जगह राष्ट्रीय हिंदू मुस्लिम एकता मंच की मुस्लिम महिलाओं ने अपने-अपने घरों व इदारों पर तिरंगा लगाकर इस मुहिम को बढ़ावा दिया। मंच सदस्यों ने नवरात्रों के साथ रमजान महीने को भाईचारे और मुहब्बत के साथ मनाने का पैगाम दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: याकूब की फैक्टरी को लेकर बिजली विभाग का बड़ा दावा, क्या एमडीए से हुई ये बड़ी भूल? जानें क्या है पूरा सच