फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Prostitution racket exposed, 7men and 9 women found in objectionable condition

Meerut: देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक हाल में मिले 7 युवक और 9 महिलाएं, छिपे कैमरों से होती थी रिकाॅर्डिंग

Mon, 18 Nov 2024 02:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 18 Nov 2024 02:36 PM IST
सार

मेरठ में सीसीएसयू के सामने एक सैलून में देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यहां मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने संचालिका समेत 17 लोगों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Meerut: Prostitution racket exposed, 7men and 9 women found in objectionable condition
देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि के सामने द सीजर फैमिली यूनिसेक्स सैलून मसाज पार्लर में रविवार को पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया।  पुलिस ने यहां से पार्लर संचलिका सरधना निवासी अहाना खान समेत नौ महिला और सात युवकों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है। इस पार्लर में मसाज कराकर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुए बैंककर्मी की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा से एक बैंक कर्मचारी ने शिकायत की थी कि वह स्पा सेंटर (मसाज पार्लर) में गया था। यहां गुप्त कैमरे से उसकी वीडियाे बनाकर ब्लैकमेलिंग कर तीन लाख रुपये हड़प लिए और पांच लाख रुपये और मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। रविवार को मेडिकल थाना, एएचटीयू और महिला थाने की पुलिस के साथ में कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: UP: देवबंद बम धमाके का आरोपी आतंकी 30 वर्ष बाद ATS ने किया गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मियों पर फेंका था ग्रेनेड

कई जगह चल रहे हैं मसाज पार्लर 
शहर में कई जगह मसाज पार्लर चल रहे है। जिसमें लोगों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसके अलावा शास्त्रीनगर, आबूलेन, दिल्ली रोड पर स्पा सेंटरों पर गलत काम हो रहा है। इसकी शिकायत पुलिस के पास आ रही है। 

दाे जगह और कार्रवाई
पुलिस टीम ने इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र और नौचंदी थाना क्षेत्र के दो अन्य स्पा और मसाज पार्लर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस का दावा है कि यहां से कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं दिखीं। जिसके चलते इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Meerut: Prostitution racket exposed, 7men and 9 women found in objectionable condition
देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

कई वीडियो की हुई थीं रिकाॅर्ड
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मसाज पार्लर का पैसा अलग लेते थे। यदि किसी को गलत काम करना होता था, तो संचालिका उसके पैसे अलग से वसूलती थी। कई लोगों की वीडियो भी इन्होंने बना रखी है। इन सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए है।

संचालिका और सात युवक गिरफ्तार, महिलाओं को छोड़ा
पुलिस ने मसाज पार्लर संचालिका सरधना के मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी आहाना खान, कांशीराम कॉलोनी के खालिद, जेपी स्ट्रीट रोहटा रोड टीपीनगर के सुरेंद्र और सौरभ, भूमिया का पुल ब्रह्मपुरी के समीर, गांव अजराड़ा मुंडाली के हयात और शादाब व बड़ागांव फलावदा के उबैज को गिरफ्तार किया है। महिलाओं को बयान दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया है। पार्लर में दिल्ली नोएडा से महिला व युवतियों को लाकर देह व्यापार से मोटी कमाई की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed