{"_id":"673af5eb5319ac5cf90af99d","slug":"up-terrorist-accused-of-deoband-bomb-blast-arrested-after-30-years-had-thrown-grenade-at-two-policemen-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: देवबंद बम धमाके का आरोपी आतंकी 30 वर्ष बाद ATS ने किया गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मियों पर फेंका था ग्रेनेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देवबंद बम धमाके का आरोपी आतंकी 30 वर्ष बाद ATS ने किया गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मियों पर फेंका था ग्रेनेड
Mon, 18 Nov 2024 01:38 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:38 PM IST
सार
यूपी एटीएस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस ने देवबंद में बम धमाके के 25 हजार के इनामी आरोपी आतंकी को 30 वर्ष बाद जम्मू कश्मीर से धर दबोचा है। इसने दो पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड हमला किया था।
विज्ञापन
30 वर्ष दबोचा आरोपी आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 1993 में देवबंद में हुए बम धमाके के आरोपी आतंकी नजीर अहमद वानी उर्फ मुस्तफा को 30 वर्ष बाद जम्मू-कश्मीर के बड़गाम से गिरफ्तार कर लिया। नजीर अहमद वानी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करता था, जो 1994 में जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था। इस पर 25 हजार का इनाम भी था।
1993 में दो पुलिसकर्मियों पर फेंका था ग्रेनेड
देवबंद के रेती चौक पर 1993 में यूपी पुलिस के कांस्टेबल कन्हैया लाल और कांस्टेबल अर्जुमन अली की ड्यूटी थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड फेंक दिया गया था, जिसमें दोनों पुलिसकर्मियों के अलावा देवबंद निवासी प्रकाश और सुखबीर भी घायल हो गए थे। यह मामला देवबंद थाने में दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें: Meerapur By Election: आज मीरापुर से चलेंगे सियासी तीर, जयंत चाैधरी का रोड शो शुरू, अखिलेश परखेंगे जनता की नव्ज

जमानत पर छूटने के बाद से चल रहा था फरार
जांच के बाद जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के हजिफा शरीफाबाद निवासी आतंकी नजीर अहमद वानी उर्फ मुस्तफा पुत्र असद उल्ला को गिरफ्तार किया था। 1994 में जमानत पर छूटने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।
पिछले काफी समय से एटीएस प्रभारी सुधीर कुमार उज्जवल टीम के साथ काम कर रहे थे। टीम ने जम्मू-कश्मीर में छापेमारी कर आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि देवबंद की घटना के बाद भी नजीर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करता रहा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।