फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Program in CCSU, and Minister Siddharth Singh's statement about sp bsp alliance

सपा-बसपा गठबंधन पर CM योगी के मंत्री का बयान, रालोद को लेकर कही ये बड़ी बात

Wed, 16 Jan 2019 09:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Jan 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Program in CCSU, and Minister Siddharth Singh's statement about sp bsp alliance
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : amar ujala

सीसीएसयू यूनिवर्सिटी के नेता जी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित मराठी गीत रामायण कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और राज्यपाल रामनाईक पहुंचे। इस दौरान मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रभु राम का जन्म अयोध्या में हुआ लेकिन, उनका वनवास महाराष्ट्र में नासिक के जंगलों में रहा। ऐसे में उत्तर प्रदेश के लोगों के दिलों में प्रभु राम बसते हैं। कुछ लोग इन दोनों राज्यों के लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गठबंधन पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा यूपी में खिचड़ी पक रही है, अब उसमें अजित सिंह भी शामिल हो रहे हैं। पहले वह पांच से छह सीटें मांग रहे थे लेकिन, अब दो पर ही तैयार है।
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वे वंशज संभाजी राजे ने कहा कि महाराष्ट्र में राज ठाकरे उत्तर प्रदेश के लोगों को भगाने की बात करते हैं। वह यह भूल जाते हैं कि महाराष्ट्र के लोग भी उत्तर प्रदेश में रहते हैं। उनके साथ यहां बड़ा अच्छा सलूक किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का संबंध प्रभु राम के जमाने से है। छत्रपति शिवाजी महाराज को राजा बनाने में काशी के डागा भट्ट ने अभिषेक किया था।

इस दौरान राज्यपाल रामनाईक, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. सिद्घार्थ नाथ सिंह और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश बापट मौजूद रहे। कुलपति प्रो. एनके तनेजा, छत्रपति शिवाजी महासंघ मेरठ के संजय जैन, मेयर सुनीता वर्मा, मराठा समाज मेरठ के महामंत्री प्रदीप गायकवाड़, गणेश मित्र मंडल के अध्यक्ष महेंद्र पाटिल और सांसद राजेंद सिंह अग्रवाल अतिथि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed