फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Professor Sanjay Kumar of Meerut College passes away

Meerut: मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर संजय कुमार का निधन, कॉलेज में शोक की लहर

Thu, 17 Aug 2023 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Aug 2023 11:48 AM IST
सार

मेरठ कॉलेज में डिफेंस स्टडीज विभाग में प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार के निधन की खबर सुनकर शहर भर के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. संजय कुमार का बृहस्पतिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

विज्ञापन
Meerut: Professor Sanjay Kumar of Meerut College passes away
प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कॉलेज में डिफेंस स्टडीज विभाग में प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार का बृहस्पतिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बुधवार को उनकी तबीयत हलकी खराब होने के बाद मेट्रो अस्पताल में दिखाया गया था, जहां पर उनको कुछ टेस्ट करने के लिए दिए गए थे। आज सुबह चाय पीने के बाद अचानक से उनको हार्ट अटैक आया, उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


उनके निधन पर मेरठ कॉलेज में शोक छा गया। कॉलेज में शोकसभा का आयोजन कर अवकाश घोषित कर दिया गया है। आज जिन छात्रों की परीक्षा है केवल वो परीक्षा हो रही है। कक्षाएं नहीं चलेंगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हनीट्रैप में फंसाकर सेना के जवान से शादी, युवती ने दो प्लॉट नाम कराए, ठगे 20 लाख, SSP से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय लंबे समय से मेरठ कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डिफेंस स्टडीज डिपार्टमेंट को ऊंचाईयों तक ले जाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। बृहस्पतिवार सुबह अचानक उन्हें हार्टअटैक आया और अस्पताल तक ले जाते वक्त रास्ते में ही निधन हो गया।

डॉ. संजय मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे। भारत पाकिस्तान संबंध, भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा, इंडिया चाइना बॉर्डर डिस्प्यूट, इंडियन सिक्योरिटी से कर सेना से जुड़े तमाम विषयों पर किताबें लिख चुके थे। डॉक्टर संजय के परिवार में पत्नी और बेटी हैं, बेटी सोफिया स्कूल में 11वीं की छात्रा है। 

उनके पार्थिक शरीर को विक्टोरिया पार्क कालोनी में आवास पर रखा गया है। उनके छोटे भाई चंडीगढ़ से शाम तक मेरठ आएंगे। दूसरे रिश्तेदार लखनऊ से मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं। 


डॉक्टर संजय सीनियर प्रशासनिक अफसर डॉ. अमित घोष सहित सेना के वरिष्ठ अफसरों, रिटायर सैन्य अफसरों को डिफेंस स्टडीज में पीएचडी करा चुके थे। उनके शोक पर प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, सचिव डॉक्टर ओपी अग्रवाल, प्राचार्य डॉ अंजलि मित्तल, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह समेत सभी शिक्षकों ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed