फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut pro kabddi

छह प्वाइंट लेकर टॉप पर मेरठ हंटर 

Thu, 09 Jun 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 09 Jun 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
meerut  pro kabddi
कैलाश प्रकाश स्टेडियम मे कबडडी् प्रतियोगिता के दौरान भिडती दोनो टीमें। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को भी मेरठ हंटर का दबदबा रहा। हंटर ने अभी तक अपने सभी मैच जीतकर छह अंक हासिल कर लिए हैं। बुधवार को दबंग मैयराष्ट्र और जय दुर्गा ब्रिक फील्ड ने भी अपने मैच जीते। मुख्यातिथि कार्डियोलाजिस्ट डॉ अमित शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन


कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मैच मेरठ हंटर और बहलोलपुर बुल्स के बीच हुआ। मेरठ हंटर ने तीन अंकों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच नंगला दबंग और दबंग मैयराष्ट्र के बीच हुआ। नंगला दबंग ने 15 और दबंग मैयराष्ट्र ने 24 अंक प्राप्त किए। दबंग मैयराष्ट्र 9 अंकों से विजयी रहा। तीसरा मैच अभिमन्यु गेसूपुर और जय दुर्गा ब्रिक फील्ड के बीच हुआ। अभिमन्यु गेसूपुर ने 14 और जय दुर्गा ब्रिक फील्ड ने 41 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


जय दुर्गा ने 27 अंक से मैच जीत लिया। इस मौके पर जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल, सचिव जोगेंद्र चौधरी, संजय भारद्वाज, डॉ. केपी सैनी, डॉ. रोहित सिंह, पुनीत मित्तल, मनीष शर्मा, डॉ. आशीष सैनी, डॉ. अमित चौधरी, राहुल चौधरी, ललित पंत,  केपी सिंह मौजूद रहे। चेयरमैन राजनीश कौशल ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेरठ हंटर और अभिमन्यु गेसूपुर, बहलोलपुर बुल्स और नंगला दबंग, दबंग मैयराष्ट्र और जय दुर्गा ब्रिक फील्ड के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कोर कार्ड 
टीम                             प्वाइंट
मेरठ हंटर                         6
बहलोलपुर बुल्स             4
दबंग मैयराष्ट्र                     2
अभिमन्यु गेसूपुर                 2
नंगला दबंग                         2
जय दुर्गा ब्रिक फील्ड         2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed