फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Priyanshu's body arrived at 3 o'clock in the night, the mother in pain said - punish the murderers

Meerut: प्रियांशु की मां बोलीं- कार में कौन चाकू रखता है, मेरे बच्चे के हत्यारों को दिलाओ सजा

Tue, 12 Nov 2024 06:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 12 Nov 2024 06:11 PM IST
सार

अहमदाबाद से प्रियांशु का शव पल्लवपुरम पहुंचा तो मां रीनू जैन, बहन गीतिका जैन, पिता पंकज चीख पड़े। सूरजकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Meerut: Priyanshu's body arrived at 3 o'clock in the night, the mother in pain said - punish the murderers
प्रियांशु हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरे बेटे का क्या कसूर था, वह तो अभी बच्चा था। डंडे से पीट लेते, जान तो नहीं जाती, मैं खुद इलाज करा लेती। अब तो मेरा बेटा लौट कर नहीं आएगा। कार में चाकू कौन रखता है, हत्यारों को कोई तो सजा दिला दो। देर रात अहमदाबाद से प्रियांशु का शव पल्लवपुरम पहुंचा तो मां रीनू जैन, बहन गीतिका जैन, पिता पंकज बिलख उठे। 
विज्ञापन

Meerut: Priyanshu's body arrived at 3 o'clock in the night, the mother in pain said - punish the murderers
घर पर सांत्वना देने आई महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मां रीनू ने रोते हुए कहा कि दीपावली पर बेटा परिवार के साथ त्योहार मनाने आया था। दो नवंबर को वापस लौट गया। दिसंबर में आने को बोला था। रात में सूट लेने जा रहा था, जब उसकी हत्या की गई। बहन गीतिका ने बताया कि उसका भाई बहादुर था। आरोपी ने पीछे से वार किया। पढ़ने, खेल, डांस सभी में प्रियांशु अच्छा था। कभी उसकी कोई शिकायत नहीं मिली। टेस्ट पास करने के बाद ही उसका दाखिला हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Priyanshu's body arrived at 3 o'clock in the night, the mother in pain said - punish the murderers
प्रियांशु का ये घर अब सदा के लिए सूना हो गया। - फोटो : अमर उजाला
प्रियांशु का शव सुबह तीन बजे मोदीपुरम पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। रात भर उसकी मां अपने बेटे को देखने के लिए इंतजार करती रही और रोती रही। जब उसकी डेड बॉडी घर पहुंची, तो लिपटकर खूब रोई। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। प्रियांशु घर का इकलौता बेटा था। पिता पंकज की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। 
 
विज्ञापन

सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार 
अहमदाबाद से रात तीन बजे परिजन शव लेकर पल्लवपुरम पहुंचे। शव पहुंचते ही कॉलोनी में मातम पसर गया। मंगलवार को सूरजकुंड पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed