फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Principal held teacher hostage in Krishak Inter College in Mawana, police force reached the spot

हैरान कर देगा मामला: प्रधानाचार्य ने शिक्षक को बनाया बंधक, मचा हड़कंप, छावनी में तब्दील हुआ कॉलेज, ये थी वजह

Fri, 22 Sep 2023 04:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Sep 2023 04:29 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने शिक्षक को बंधक बना लिया। इससे हड़कंप मच गया। इसके कुछ ही देर बाद कॉलेज छावनी में तब्दील हो गया। जानिए आखिर मामला क्या है।

विज्ञापन
Meerut: Principal held teacher hostage in Krishak Inter College in Mawana, police force reached the spot
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना में एक इंटर कॉलेज के शिक्षक ने शुक्रवार को डायल 112 पर फोन कर बताया कि उसे कॉलेज के ही प्रधानाचार्य ने बंधक बना लिया है। शिक्षक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। वहीं, शिक्षक ने कई पत्रकारों को भी फोन करके मामले की जानकारी दी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन


मामला कृषक इंटर कॉलेज का है। जहां पर शिक्षक अरुण कुमार को स्कूल के प्रधानाचार्य ने बंधक बना लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कॉलेज का मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

विज्ञापन

इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बावजूद भी कॉलेज का मुख्य द्वार का ताला नहीं खोला गया। इस बीच पुलिस कॉलेज के प्रिंसिपल से लगातार फोन पर संपर्क करती लेकिन प्रिंसिपल ने फोन नहीं उठाया। पुलिस ने काफी देर तक कोशिश करने के बाद गेट पर मौजूद चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से बात कराने के लिए कहा। इसके बाद भी मुख्य द्वार का ताला नहीं खोला गया। 

वहीं, घंटों चले इस ड्रामा के बाद पीड़ित शिक्षक अरुण कुमार मुख्य द्वार की ओर आ गया। शिक्षक ने पुलिस को बताया कि प्रधानाचार्य ने सुबह प्रार्थना के समय उसके साथ अभद्र गालियों का प्रयोग किया। स्कूल के पूरे स्टाफ और बच्चों के सामने उसकी बेज्जती की गई, जिससे उसका बीपी बढ़ गया। 

विज्ञापन

बताया गया कि प्रार्थना के बाद पीड़ित शिक्षक अरुण प्रधानाचार्य के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे तो उल्टा उन्हें ही बंधक बना लिया गया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। हालांकि, इस मामले में शिक्षक की ओर से प्रधानाचार्य के खिलाफ थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई। बाद में शिक्षक ने कहा कि प्रधानाचार्य से उनका मामला आपस में निपट गया है।

यह भी पढ़ें: मरने से पहले बयां किया दर्द: बेटी के सुसाइड नोट ने सबको रुलाया, तीन पेज में लिखी पिता की घिनौनी करतूत

इनका कहना...
इस मामले में कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व कॉलेज में कुछ बच्चों ने धर्म विरोधी नारे लगाए थे। जिस संबंध में शिक्षक को थोड़ी डांट फटकार लगाई गई है और कोई मामला नहीं है।

यह भी पढ़ें: धोखा: गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दरोगा, अचानक पत्नी-बेटी को देख उड़े होश, आगे फिर जो हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed