फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Principal and two teachers suspended for insulting the national flag

Meerut: राष्ट्रध्वज के अपमान के आरोप में प्राचार्य एवं दो शिक्षिकाएं निलंबित

Wed, 19 Oct 2022 01:32 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Oct 2022 01:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित मवाना में कृषक पीजी कॉलेज की शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है। उनपर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Meerut: Principal and two teachers suspended for insulting the national flag
राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषक पीजी कॉलेज की प्रबंध समिति सचिव अर्चना वर्मा ने कॉलेज के प्राचार्य और दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है। तीनों पर दो अक्तूबर को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने का आरोप लगाया है। प्राचार्य ने प्रबंध समिति पर झूठे आरोप लगाते हुए मनमानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कृषक पीजी कालेज की प्रबंध समिति सचिव अर्चना वर्मा ने बताया कि प्राचार्य डॉ. प्रभात, सह आचार्य डॉ. सुनीता मौर्या व डॉ. आरती शर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन पत्र में अर्चना वर्मा ने कहा है कि दो अक्तूबर को 9.30 बजे आप विद्यालय में आए। 
विज्ञापन


इस दौरान आपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के फोटो पर फूल अर्पित किए। उस समय राष्ट्रीय ध्वज आपके पैरों में जमीन पर पड़ा था। जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। प्रथम दृष्टिगत जांच में पाया गया है कि आपने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान जानबूझकर किया है, इसके अतिरिक्त आप पर अन्य आरोप भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले में गोलू-टू की धूम, उम्र साढ़े चार साल, दस करोड़ है कीमत, खाता है घी और ड्राईफ्रूट्स

प्राचार्य बोले, झूठे हैं आरोप
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप झूठा है। पंखे की हवा से राष्ट्रीय ध्वज गिर गया था, जिसको सम्मान के साथ उसी समय तुरंत उठा लिया गया था। उन्होंने कहा कि अर्चना वर्मा को उन्हें निलंबित करने का अधिकार नहीं है, क्योकि प्रबंध समिति जनवरी 2021 को कालातीत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि काफी समय से उन पर दोनों प्रोफेसर का वेतन काटने का दबाव बनाया जा रहा था, वेतन नहीं काटने पर उन पर यह झूठा आरोप लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed