फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Prime Minister Modi traveled in Namo Bharat, took the ticket himself... School children said - Thank

Meerut: प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमो भारत में सफर, खुद लिया टिकट... स्कूली बच्चे बोले- थैंक्यू मिस्टर पीएम

Sun, 05 Jan 2025 04:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 05 Jan 2025 04:34 PM IST
सार

रैपिड रेल नमो भारत के 13 किमी के खंड का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। अब मेरठ साउथ से आनंद विहार और न्यू अशोक नगर तक इस ट्रेन से पहुंचा जा सकेगा।

विज्ञापन
Meerut: Prime Minister Modi traveled in Namo Bharat, took the ticket himself... School children said - Thank
ट्रेन में बात करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद विहार, न्यू अशोक नगर तक नमो भारत के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उद्घाटन किया। ऐसे में अब मेरठ साउथ से आनंद विहार और न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन से पहुंचा जा सकेगा। 
विज्ञापन

 

Meerut: Prime Minister Modi traveled in Namo Bharat, took the ticket himself... School children said - Thank
खुद अपना टिकट लेते पीएम। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक साधारण कोच का किराया 150 रुपए है जबकि प्रीमियम कोच का किराया 230 रुपए रखा गया है। वहीं आनंद विहार के लिए साधारण कोच में 130 रुपये खर्च करने होंगे। प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक ट्रेन में सफर किया और इस दौरान स्कूली बच्चों से भी बात की। बातचीत के बाद बच्चों ने कहा थैंक्यू मिस्टर प्राइम मिनिस्टर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Prime Minister Modi traveled in Namo Bharat, took the ticket himself... School children said - Thank
ट्रेन में सफर करते पीएम। - फोटो : अमर उजाला
अब मेरठ के शताब्दी नगर ब्रह्मपुरी तक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। मेरठ साउथ से नमो भारत का शहर में अगला पड़ाव अब शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा। अफसरों के मुताबिक शताब्दीनगर तक मेट्रो रेल का रूट तैयार हो गया है।
विज्ञापन

Meerut: Prime Minister Modi traveled in Namo Bharat, took the ticket himself... School children said - Thank
एस्केलेटर पर पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
फिनिशिंग का काम चल रहा है और बिजली के लिए अब टेस्टिंग की जा रही है। दूसरी ओर दिल्ली की ओर भी नमो भारत का काम तेजी से चल रहा है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक सेक्शन की लंबाई लगभग 13 किमी है।

Meerut: Prime Minister Modi traveled in Namo Bharat, took the ticket himself... School children said - Thank
कॉरिडोर में पीएम तस्वीरें देखते हुए। - फोटो : अमर उजाला
इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी। यात्री 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक आ सकेंगे। ओएचई का काम तेजी से चल रहा है, जो ब्रह्मपुरी तक अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed