फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Priests clash over the funeral money at Surajkund crematorium between deaths from Corona

मेरठ : कोरोना से मौतों के बीच सूरजकुंड श्मशान में शर्मनाक घटना, अंतिम संस्कार की दक्षिणा को लेकर भिड़े पुरोहित

Fri, 14 May 2021 01:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 May 2021 01:56 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक दो पुरोहितों में दक्षिणा के पैसे को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट भी हुई। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Priests clash over the funeral money at Surajkund crematorium between deaths from Corona
सूरजकुंड श्मशान, सूरजकुंड मेरठ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट में बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे शर्मसार करने वाली घटना हो गई। अंतिम संस्कार कराने वाले दो पुरोहितों में पैसे को लेकर मारपीट हो गई। जानकारी लगते ही सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची। पुरोहितों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन


इस समय कोरोना संक्रमण से रोजाना लोगों की मौत हो रही है। आलम ये है कि कोरोना के चलते सूरजकुंड पर श्मशान घाट में अपनों का अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। संकट की इस घड़ी में भी कुछ लोग आपदा में अवसर तलाश रहे हैं। इसी से जुड़ा मामला गुरुवार को सिविल लाइन थाने में पहुंचा।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दो पुरोहितों में दक्षिणा के पैसे को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट भी हुई। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। अंतिम संस्कार कराने में जो पैसे परोहित को मिलते हैं, उसको लेकर विवाद है। दोनों पुरोहित वहां लोगों के अंतिम संस्कार कराते हैं। वह एक दूसरे पर ज्यादा लोगों के पैसे लेने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस घटना में एक पुरोहित को ज्यादा चोट लगी है। इस घटना से श्मशान घाट में दो घंटे का कार्य प्रभावित हुआ। वहीं, नगर आयुक्त मनीष बंसल और गंगा मोटर कमेटी से घटना के बारे में जानकारी ली गई। कमेटी के कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने दावा किया कि अंतिम संस्कार में किसी तरह की रुकावट नहीं आई है। 

 
दोनों पुरोहितों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पुरोहितों के बयान दर्ज होंगे। श्मशान घाट में व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा। -विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed