फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Pregnant woman dies during treatment, attempt to sabotage hospital, marriage took place eight months ago

मेरठ: उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़ का प्रयास, आठ माह पहले हुई थी शादी

Wed, 02 Mar 2022 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Mar 2022 11:22 AM IST
सार

कंकर खेड़ा के आशुतोष अस्पताल में महिला की मौत के बाद उसके ससुर शेर सिंह का आरोप है कि अस्पताल से चिकित्सक फरार हो गए लापरवाही करने के चलते शिवानी की मौत हुई है।

विज्ञापन
Meerut: Pregnant woman dies during treatment, attempt to sabotage hospital, marriage took place eight months ago
मृतक शिवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचार के दौरान मेरठ के कंकरखेड़ा के एक  अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल में ही परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही से गर्भवती की जान गई है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव मोर्चरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


यह मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी सैनिक विहार का है। अरुण का विवाह करीब 8 माह पहले  शिवानी से  हुआ था। शिवानी 5 माह की गर्भवती थी उसे कई दिन से लगातार परेशानी हो रही थी परिजन 3 दिन पहले आशुतोष अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए आए चिकित्सकों ने चेकअप किया तो दोनों की जान को खतरा बताया और उसे एडमिट कर लिया। विवाहिता की तबीयत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने मंगलवार को गर्भ की सफाई कर दी गई। इसके बाद उन्होंने शिवानी को घर भेज दिया।
विज्ञापन

शाम के समय शिवानी को डॉक्टरों ने घर भेज दिया घर जाने के बाद अचानक थोड़ी देर बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई परिजन फिर से अस्पताल में अस्पताल में ले आए। अस्पताल में ही शिवानी की मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन घबरा गया और उन्होंने सोचा कि महिला को मेडिकल के लिए रेफर कर दें लेकिन परिजनों को कुछ शक हुआ और उन्होंने वहां देखा तो शिवानी मृत पड़ी थी जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा कर दिया।

परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा कर तोड़फोड़ का भी प्रयास किया इस बीच थाना कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह परिजनों को शांत किया और मृतक महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। 

अस्पताल में महिला की मौत के बाद चिकित्सक हुए फरार
कंकर खेड़ा के आशुतोष अस्पताल में महिला की मौत के बाद उसके ससुर शेर सिंह का आरोप है कि अस्पताल से चिकित्सक फरार हो गए लापरवाही करने के चलते शिवानी की मौत हुई है डॉक्टर ने लापरवाही की जिसके चलते उसकी जान चली गई अगर डॉक्टर लापरवाही ना करते तो बच्चा भी बस सकता था और शिवानी की भी जान बच सकती थी लेकिन चिकित्सकों ने सही से उपचार नहीं किया जिसके चलते उसकी जान चली गई।

अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल
शिवानी की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग और सुधार भी थाने पर पहुंच गए थाने पर भीड़ बेकाबू हो रही थी इस बीच कंकरखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने किसी तरह मामले को शांत कर वहां से सब को आनन-फानन में मोर्चरी के लिए मेडिकल भेज दिया शिवानी की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed